फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Scholarship scam: Notice of attachment of accused's house

छात्रवृत्ति घोटाले के आरोपी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा किया

Mon, 10 Feb 2020 11:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Scholarship scam: Notice of attachment of accused's house
लक्सर। कस्बे में शिक्षण संस्थान चलाने वाले छात्रवृत्ति घोटाले के आरोपी के घर पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने कोर्ट की अनुमति के बाद की है। वहीं, आरोपी के घर से फरार होने के चलते उसकी गिरफ्तारी नहीं सकी है।
विज्ञापन

एसआईटी की जांच में लक्सर स्थित कृष्णा इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट स्टडीज की ओर से 80 लाख की छात्रवृत्ति का घोटाला करने का मामला सामने आया था। एसआईटी ने लक्सर कोतवाली में इंस्टीट्यूट संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की जांच कर रहे लक्सर कस्बा चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि पुलिस ने इंस्टीट्यूट चलाने वाले मुख्य आरोपी की पहचान कर ली है। ज्वालापुर क्षेत्र के सुभाष नगर मोहल्ला निवासी दीपक कुमार पुत्र चंद्र देव कस्बे में तीन कमरे किराये पर लेकर इंस्टीट्यूट चला रहा था। छात्रवृत्ति की रकम उसी के बैंक एकाउंट में आई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश की गई, लेकिन वह पिछले कई महीनों से घर पर ताला लगाकर फरार है। उन्होंने बताया कि पुलिस के प्रार्थनापत्र पर कोर्ट ने आरोपी की संपत्ति कुर्क करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके बाद आरोपी के घर पर धारा 82 के तहत कुर्की करने का प्रथम नोटिस चस्पा कर दिया गया है। अगर वह तय तिथि पर कोर्ट में पेश नहीं हुआ तो उसकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस उसकी गिरफ्तारी की कोशिश में लगातार जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed