फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Scheduled Caste people got angry over objectionable comment of YouTuber

Roorkee News: यूट्यूबर की आपत्तिजनक टिप्पणी पर भड़के अनुसूचित समाज के लोग

Sat, 22 Mar 2025 12:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Scheduled Caste people got angry over objectionable comment of YouTuber
I
विज्ञापन

II
I
I
I
Iयूट्यूबर के कोतवाली में माफी मांगने पर मामला हुआ शांत
I

Iयूट्यूबर की ओर से सोशल मीडिया पोस्ट में अनुसूचित समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने पर लोगों में रोष फैल गया। भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता एकत्रित होकर लक्सर कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बाद में यूट्यूबर के माफी मांगने पर मामला शांत हो सका। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
I
I
I
Iलक्सर क्षेत्र निवासी राजशेखर यूट्यूबर है। बताया कि दो दिन पहले उसका सोशलमीडिया पर किसी के साथ विवाद हुआ था। दोनों ओर से हुई कहासुनी के बीच राजशेखर ने उक्त व्यक्ति को जवाब देते हुए एक वीडियो बनाया। इसमें उसने अनुसूचित जाति के नाम का इस्तेमाल किया था। उसने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया।
विज्ञापन

I
Iवीडियो में अनुसूचित समुदाय का नाम लिए जाने पर लोगों का गुस्सा भड़क गया। शुक्रवार को अनुसूचित समाज के लोग भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ लक्सर कोतवाली पहुंचे। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस आरोपी को थाने लेकर आई। वहां उसने अपनी टिप्पणी पर खेद जताते हुए माफी मांगी। साथ ही वीडियो डिलीट करने का भी वादा किया। इसके बाद कार्यकर्ता शांत हुए और लौट गए। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपी युवक का पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed