{"_id":"61ae29a926db5a356214c90b","slug":"samples-of-drugs-caught-in-the-raid-failed-roorkee-news-drn398027093","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापे में पकड़ी गई दवाओं के सैंपल जांच में फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापे में पकड़ी गई दवाओं के सैंपल जांच में फेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रग विभाग की छापेमारी में कूरियर सेंटर से पकड़ी गई दवाओं के सैंपल जांच में फेल हो गए हैं। जांच के बाद ये दवाएं नकली साबित हुई हैं। उस दौरान पकड़ी गई दवाओं की कीमत प्रिंट रेट के आधार पर करीब 11 लाख रुपये आंकी गई थी। टीम ने ये आशंका भी जताई थी दवाओं को दूसरे राज्यों के साथ ही विदेश भी भेजा जा रहा था।
12 अगस्त 2021 को ड्रग विभाग को सूचना मिली थी कि रुड़की में नकली दवाओं को कूरियर से बाहर भेजने का धंधा चल रहा है। शिकायत पर ड्रग विभाग की टीम ने मालवीय चौक स्थित एक कूरियर सेंटर पर छापा मारा था। ड्रग इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह राणा के अनुसार, सेंटर पर पांच पेटियों में भारी मात्रा में दवाएं बरामद हुई थीं। इन पेटियों में एंटीबायोटिक टेबलेट थी। दवाओं के बिल रुड़की और काशीपुर के पते पर थे। रुड़की से दवाओं को कूरियर के माध्यम से प्रयागराज की एक फर्म को भेजा रहा था।
टीम ने दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए राजकीय विश्लेषक राज्य खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला रुद्रपुर भेज दिए थे। साथ दी दवाएं जब्त कर ली थीं। अब दवाओं के सैंपल फेल हो गए हैं। हाल ही में आई रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। यह भी स्पष्ट हो गया है कि दवाएं नकली थीं। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि दवाओं के पकड़े जाने के बाद ही दवा कूरियर करवाने वाले प्रवीण त्यागी सहित तीन अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। अब सैंपल फेल होने के बाद मामले की पड़ताल ने सिरे से शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
नकली दवाओं का कारोबार चरम पर
रुड़की और भगवानपुर क्षेत्र में नकली दवाओं का कारोबार बढ़ता जा रहा है। औषधि नियंत्रण विभाग ने एक साल पहले दिसंबर में आदर्शनगर, सोलानीपुरम और भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में नकली दवा बनाने का भंडाफोड़ किया था। यहां से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की नकली दवाएं बरामद की गई थीं। भगवानपुर में भी नकली दवा की फैक्टरी पकड़ी गई थी, जहां ये दवाएं बनाई जा रही थीं। इसके अलावा दो साल पहले भी रुड़की के मेहवड़ और सलेमपुर में नकली दवाओं की फैक्टरी पकड़ी गई थी। करीब ढाई साल पहले भगवानपुर क्षेत्र के चुड़ियाला में भी भाजपा नेता के भाई की नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी जा चुकी है। रामनगर औद्योगिक क्षेत्र, शिवपुरम, चंद्रपुरी से भी नकली दवाओं का कारोबार पकड़ा गया है। औषधि नियंत्रण विभाग के ड्रग इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि नकली दवा का काम करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।