{"_id":"57f3f34c4f1c1b8c322709b9","slug":"sachin-khokhar-roorkee-bring-the-b-warrant","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन खोखर को बी-वारंट पर रुड़की लाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिन खोखर को बी-वारंट पर रुड़की लाएंगे
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
Updated Tue, 04 Oct 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। कुख्यात सुनील राठी के गुर्गे सचिन खोखर को 13 अक्तूबर को पुलिस हल्द्वानी जेल से बी-वारंट पर रुड़की लाएगी। कुख्यात सचिन खोखर पर एक खाद कारोबारी से 50 लाख रुपये की चौथ मांगने का आरोप है। इस मामले में पुलिस सचिन के तीन गुर्गों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
आठ अगस्त को खाद कारोबारी सुनील कुमार अरोड़ा निवासी रामनगर को एक फोन आया था। आरोप है कि फोन पर कुख्यात सचिन खोखर के नाम से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं दिए जाने पर जान से मार देने की धमकी दी गई थी। इस संबंध में कारोबारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने 14 सितंबर को हरिद्वार के हरिपुर स्थित एक मकान से अरुण राजपूत पुत्र धर्मवीर निवासी आवास विकास, सीबी-88, काशीपुर एवं तुषार चौहान पुत्र सुरेंद्र सिंह चौहान निवासी मोईदीनपुर थाना करनाल, हरियाणा हाल निवासी काशीपुर, उधमसिंह नगर को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
आरोप है कि इन दोनों ने ही सचिन खोखर के कहने पर खाद कारोबारी को धमकी दी थी। इसी मामले में वसीम निवासी हल्द्वानी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसी मामले में गंगनहर कोतवाली पुलिस ने सचिन खोखर के बी-वारंट के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। कोर्ट ने सचिन खोखर का बी-वारंट मंजूर कर दिया है। कुख्यात सचिन खोखर को 13 अक्टूबर को बी-वारंट पर रुड़की लाया जाएगा। गंगनहर कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल ने बताया कि बी-वारंट पर लाने के बाद सचिन खेखर को पूछताछ के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन