{"_id":"64eba32be069b7dc190a0687","slug":"sachin-dayal-the-accused-who-was-caught-by-grp-in-roorkee-news-c-5-1-drn1032-232408-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित: बर्खास्तगी के बाद लगी नशे की लत, बन बैठा अपराधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित: बर्खास्तगी के बाद लगी नशे की लत, बन बैठा अपराधी
विज्ञापन
2021 में मुरादाबाद में सीओ से विवाद में जांच के बाद दरोगा को किया था बर्खास्त
रेलवे स्टेशन से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में जीआरपी के हत्थे चढ़ा आरोपी सचिन दयाल बर्खास्तगी के बाद और ज्यादा नशे का आदी बन बैठा। जिसके बाद उसका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं था। वह चोरी की वारदातों को अंजाम देकर अपराधी भी बन गया। वह पूर्व में चौपहिया वाहन चोरी के मामले में जेल जा चुका है। इसका खुलासा जीआरपी की जांच में हुआ है।
जीआरपी के अनुसार, नवंबर वर्ष 2019 में मुरादाबाद में तैनाती के दौरान एसआई सचिन दयाल ने पुलिस लाइन गेट के पास अपनी कार से पुलिस अकादमी में तैनात सीओ देवेंद्र सिंह की कार में टक्कर मारने के बाद गाली गलौज करते हुए रिवाल्वर भी तान दिया था। यहीं नहीं, वर्दी में नशे में धुत होकर महिलाओं से अभद्रता करने के साथ ही मॉल में सिनेमा हॉल के गार्डों पर दबाव बनाकर मुफ्त में फिल्म देखने जैसे आरोप उस पर लगे। एसपी ट्रैफिक से कराई गई जांच में आरोप सही पाए जाने पर उसे अक्तूबर 2021 में डीआईजी ने बर्खास्त कर दिया था। जिसके बाद वह और ज्यादा नशेड़ी हो गया। यहां तक कि चोरी भी करने लगा।
25 अगस्त को सचिन हरिद्वार पहुंचा और स्टेशन पर परिसर में खड़ी बाइक चोरी करने के बाद कनखल थाने में पहुंच गया। वहां से फिर बाइक लेकर निकला और रुड़की में रेलवे स्टेशन की पार्किंग में बाइक को खड़ी कर मुरादाबाद चला गया। सीसीटीवी फुटेज में कैद होने के बाद उसे चिह्नित किया गया। फोटो सर्कुलेट करने पर पहचान होते ही चोरी के दो दिन बाद जीआरपी की टीम ने उसे मुरादाबाद से धर लिया।
विज्ञापन
आने-जाने वाली बाइकों के दस्तावेजों की जांच
स्टेशन परिसर से अब तक तीन बाइक चोरी के मामले सामने आने पर एसपी रेलवे अजय गणपति कुंभार ने नाराजगी जताई। उनके निर्देश पर रविवार से स्टेशन के प्रवेश और निकासीद्वार पर जीआरपी के जवान तैनात कर दिए गए। स्टेशन पर आने-जाने वाली सभी मोटरसाइकिलों के दस्तावेज और वाहन स्वामी की आइडी चेक करते हुए रजिस्टर में नोट किया जा रहा है।