फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Ruckus of the unemployed for work in MNREGA

मनरेगा में काम के लिए बेरोजगारों का हंगामा

Mon, 13 Jun 2022 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 08:27 PM IST
विज्ञापन
Ruckus of the unemployed for work in MNREGA
भगावनपुर बीडीओ कार्यालय के बाहर मनरेगा में मजदूरी नहीं मिलने को लेकर प्रदर्शन करती महिलाएं। - फोटो : ROORKEE
मनरेगा में काम नहीं मिलने से भड़के बेरोजगार महिलाओं और पुरुषों ने बीडीओ कार्यालय पर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में मनरेगा के तहत हो रहे कार्यों में उन्हें मजदूरी नहीं दी जा रही है। बाद में बीडीओ के आश्वासन पर महिलाएं शांत र्हुइं और घर लौटीं।
विज्ञापन

सोमवार को ब्लॉक के हबीबपुर निवादा गांव की महिलाएं और पुरुष एकत्र होकर ब्लॉक परिसर पहुंचे। वहां उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिलाओं ने कहा कि उनके क्षेत्र में मनरेगा के तहत हो रहे कार्यों में उन्हें काम नहीं दिया जा रहा है। मनरेगा में कहने के लिए तो 100 दिन का रोजगार है लेकिन उन्हें 10 से 15 दिन का ही रोजगार मिल पाया है। अब वह बेरोजगार हैं। परिवार के पालन-पोषण से लेकर बच्चों की फीस और राशन के लिए भी उनके पास पैसा नहीं है। जब भी अधिकारियों से बात करते हैं तो वह क्षेत्र में कार्य नहीं होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं। कहा कि उन्हें यदि दूसरे क्षेत्र में जाकर भी काम करना पड़ा तो वह तैयार हैं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मामले में बीडीओ जयेंद्र भारद्वाज ने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के अंदर सभी बेरोजगार महिला और पुरुष को काम दिला दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी बेरोजगार लोगों की सूची बनाकर मुख्यालय भेज दी गई है। संभवत: एक सप्ताह के अंदर वहां से काम मिलने के बाद बेरोजगारों को रोजगार दे दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में संतोष, सविता, सुनहरी, लक्षावती, मंगलेश, सुमन, पिंकी, सोनिका, कमलेश, रणबीर, धर्मपाल, रूबी, गीता, किरण, राज्जो, आशा, अनारकली, माया आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed