फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Ruckus of patients at Jan Aushadhi Kendra

जन औषधि केंद्र पर मरीजों का हंगामा

Wed, 09 Feb 2022 12:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Ruckus of patients at Jan Aushadhi Kendra
सिविल अस्पताल परिसर में खुले जन औषधि केंद्र पर कुछ मरीजों ने मेडिकल स्टोर से ज्यादा महंगी दवाएं देने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल परिसर में एक जनऔषधि केंद्र खुला हुआ है। मंगलवार को एक मरीज, डॉक्टर द्वारा पर्चे पर लिखी दवा लेने के लिए जनऔषधि केंद्र पहुंचा। यहां उसने जनऔषधि केंद्र से कुछ दवाएं खरीद लीं जबकि कुछ दवाएं न मिलने पर वह उन्हें मेडिकल स्टोर से लेने चला गया। वहां मरीज ने जनऔषधि केंद्र से ली दवाओं के दाम मेडिकल स्टोर संचालक से पूछ लिए। मरीज के अनुसार मेडिकल स्टोर संचालक ने उसे बताया कि ये दवाएं उन्हें मेडिकल से सस्ती मिल सकती थी। इस बात को सुनकर मरीज जनऔषधि केंद्र पहुंचा और परिजनों के साथ मिलकर हंगामा करना शुरू कर दिया। आरोप था कि जनऔषधि केंद्र पर उससे सस्ती दवा के ज्यादा पैसे लिए गए हैं। मामले में जनऔषधि केंद्र संचालक अनिल सैनी ने बताया कि जनऔषधि केंद्र पर बहुत कम रेट में दवा मिलती है। कुछ दवाओं के दाम में कभी-कभी अंतर आ जाता है। मामले में सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि मरीजों के आरोपों की वह जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed