फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Ruckus between two parties regarding the color of tiles

Roorkee News: टाइल्स के रंग को लेकर दो पक्षों का हंगामा

Sun, 11 May 2025 11:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Ruckus between two parties regarding the color of tiles
कस्बे के गांव डाडापट्टी में गेट पर टाइल्स के कलर को लेकर दो पक्षों में हंगामा हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन


भगवानपुर कस्बे के गांव डाडापट्टी में गांव के बाहर सड़क पर एक बड़ा गेट बना है। गेट पर ग्राम प्रधान की ओर से टाइल्स लगाने का काम किया जा रहा था। जैसे ही गांव में भीमआर्मी कार्यकर्ताओं को आपत्तिजनक कलर की भनक लगी तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया।


बाद में दोनों पक्षों के ग्रामीणों के बीच भी कहासुनी होने पर हंगामा हो गया। हंगामे की सूचना पर गांव मंडावर पुलिस चौकी प्रभारी विनय कुमार द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। ग्राम प्रधान रोहतास का कहना है कि गांव के एक समाज के कुछ लोगों ने कलर को लेकर आपत्ति जताते हुए काम रुकवा दिया। चौकी प्रभारी विनय कुमार द्विवेदी का कहना है कि मामले को शांत करा दिया गया है। दोनों पक्षों के लोगों को थाने बुलाया गया है। वहां वार्ता कर समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed