{"_id":"60d4cc068ebc3e2c5423f3c1","slug":"roorkee-s-promising-answers-to-prime-minister-s-questions-roorkee-news-drn382560941","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की के होनहारों ने प्रधानमंत्री के सवालों के दिए ऑनलाइन जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की के होनहारों ने प्रधानमंत्री के सवालों के दिए ऑनलाइन जवाब
विज्ञापन
रुड़की। आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर के तीन छात्रों ने मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत आयोजित टॉयकैैथॉन प्रतियोगिता में चयनित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान प्रधानमंत्री की ओर से पूछे गए सवालों के तीनों बच्चों ने बेबाक जवाब दिए। तीनों बच्चों की इस उपलब्धि पर स्कूल में जश्न का माहौल है।
केंद्र सरकार की ओर से जनवरी में मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत खेल-खिलौनों के विकास में बच्चों की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से टॉयकैथॉन-2021 का आयोजन किया गया था। इसमें देशभर के 15 हजार टीमों ने प्रतिभाग किया था। इसमें रुड़की के आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर के तीन छात्र लक्ष्य श्रीवास्तव, शशांक कछवाल और अर्णव गिरि ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता के विभिन्न पड़ावों को पार करते हुए विद्यालय की टीम की ओर से बनाए गए गणित विषय के गेमबोर्ड को बृहस्पतिवार को देहरादून में आयोजित ग्रेंड फिनाले में स्थान मिला। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को वर्चुअल संवाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विद्यालय के तीनों छात्रों से गणित विषय पर बनाए गए गेम बोर्ड के संबंध में प्रश्न पूछे। प्रश्नों के जवाब में छात्रों ने बताया कि विद्यालय के प्रयासों और दिशा-निर्देशन से आचार्य विवेक उप्पल के संरक्षण में गणित गेमबोर्ड को तैयार किया गया है। लाइव प्रसारण में प्रधानमंत्री से बातचीत करने के इस पल से विद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राएं उत्साहित हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरदीप सिंह ने कहा कि खिलौना उद्योग को आत्मनिर्भर बनाने एवं बढ़ावा देने की दिशा में इस प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन से देश के सभी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के छात्रों के लिए यह प्रेरणादायक एवं अवसर प्रदान करने वाला कार्य है।
इस मौके पर विद्यालय के उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद कुलश्रेष्ठ, प्रबंधक मन मोहन शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार, उपप्रधानाचार्य मोहन सिंह मटियानी, उपप्रधानाचार्य प्रशासन कलीराम भट्ट, आशुतोष शर्मा, जसवीर सिंह और नवीन सिंह रावत आदि ने तीनों छात्रों को बधाई दी।