फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Roorkee players won medals in gymnastics

जिमनास्टिक में रुड़की के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Tue, 03 May 2022 08:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 08:48 PM IST
विज्ञापन
Roorkee players won medals in gymnastics
देहरादून में आयोजित जिमनास्टिक प्रतियोगिता में जीतकर आए खिलाड़ी। - फोटो : ROORKEE
देहरादून में आयोजित जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में रुड़की के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का रुड़की में स्वागत किया गया।
विज्ञापन

जिम्नास्टिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से 30 अप्रैल से दो मई के बीच ऑक्सफोर्ड स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में रुड़की जिम्नास्टिक क्लब के खिलाड़ियों ने भी प्रतिभाग किया था। अंडर-09, अंडर-11 और अंडर -15 आयुवर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में जोरदार प्रदर्शन कर स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक झटके। क्लब कोच राजकुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-15 आयुवर्ग में अर्णव उप्रेती ने एक रजत और एक कांस्य पदक और तमन्ना सिंह ने तीन रजत पदक जीते। अंडर-11 आयुवर्ग में कृष्णा मलिक ने एक कांस्य, मोनशिखा ने एक कांस्य और अन्नया भटनागर ने एक स्वर्ण व एक कांस्य पदक जीता। अंडर-9 आयुवर्ग में अग्रिमा सिंह ने एक रजत, आराध्या गौतम ने एक स्वर्ण व एक रजत और अन्नत गौतम ने एक रजत पदक जीता। इसके अलावा प्रतियोगिता में भीवष्या, र्स्पश, मानसी रावत, तरूश्री गर्ग, नैतिक, श्रेष्ठ मलिक, अर्थव त्यागी, देवांश सिंह आदि ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। बताया कि मंगलवार क्लब में विजयी और प्रतिभागी खिलाड़ियों का मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed