{"_id":"61bf50ae95eb885b7049ebc8","slug":"roads-became-parking-feeling-jammed-roorkee-news-drn3992346192","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार की सड़कें बनीं पार्किंग, लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार की सड़कें बनीं पार्किंग, लग रहा जाम
विज्ञापन
रुड़की सिविल लाइंस बाजार में लगा जाम।
- फोटो : ROORKEE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस बाजार की सड़क पार्किंग स्थल बन गई है। कार स्वामी सड़क पर कहीं भी कार पार्किंग कर बाजार में खरीदारी करने चले जाते हैं। ऐसे में बाजार में आए दिन लगने वाले जाम से बाइक सवार और पैदल आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके पुलिस कार्रवाई से हाथ पीछे खींच रही है।
सिविल लाइंस बाजार की सड़कों पर पहले ही अतिक्रमण है। दूसरी तरफ अब बाजार की सड़कों पर कार पार्किंग हो रही है। बाजार आने वाले कार स्वामी सड़कों पर ही कार खड़ी कर चले जाते हैं। दुकानों के बाहर कार पार्किंग होने से सड़क संकरी हो जाती है, जिससे जाम लग रहा है और पैदल व बाइक सवारों का निकलना मुश्किल हो रहा है। इतना ही नहीं लोग कोतवाली के बाहर सड़क पर भी कार पार्क कर रहे हैं। रविवार को भी सिविल लाइंस बाजार में शिव मंदिर के सामने ही बेतरतीब वाहनों की पार्किंग से जाम लग गया। पैदल और बाइक सवार भी जाम में फंस गए। काफी देर तक लोग जाम से जूझते रहे। बगल में कोतवाली होने के बाद भी कोई भी पुलिसकर्मी मौके पर जाम खुलवाने नहीं पहुंचा। खुद ही लोगों ने स्थिति संभाली, जिसके बाद जाम खुल पाया। एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि बाजार में सड़क पर पार्क होने वाले वाहनों पर कार्रवाई के लिए चालान चस्पा करने के निर्देेश दिए गए हैं।
बाहरी लोग कोतवाली में पार्क कर रहे कार
सिविल लाइंस कोतवाली में बाहरी लोग अपनी कार पार्किंग कर रहे हैं। वे कोतवाली में कार पार्क कर बाजार चले जाते हैं। ऐसे में कोतवाली का स्टाफ अपने वाहन पार्क करने के लिए घंटों तक कार चालकों का इंतजार करते रहते हैं। शुक्रवार को भी एक टैक्सी चालक ने कोतवाली में कार पार्क कर रखी थी। कार चालक से जानकारी ली तो उसने बताया कि वह किसी का इंतजार कर रहा है। इस पर पुलिस ने उसे जमकर फटकार लगाकर कार बाहर कराई थी।