फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Road built on paper, not on the ground

Roorkee News: कागजों में बनी सड़क, धरातल पर नहीं

Fri, 27 Mar 2026 11:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Road built on paper, not on the ground
नारसन ब्लॉक के शिकारपुर हज्जरपुर ग्राम पंचायत में हुए सड़क घोटाले में दोबारा जांच में प्रधान समेत तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी और अन्य दो अधिकारियों को अनियमितताओं में संलिप्त पाया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने 20़ 62 लाख वसूलने के आदेश जारी किए हैैं। जांच में 14 बारहमासी सड़कें और दो सीसी रोड सहित 16 सड़कें धरातल पर पाई ही नहीं गई थीं।
विज्ञापन




वर्ष 2025 में गांव निवासी विकास कुमार ने एक शिकायत पत्र देकर 2024-25 में हुए विकास की जांच कराई थी। पहली जांच में भी 14 बारहमासी सड़कों सहित 19 सड़कें सिर्फ कागजों में बनी मिली थी लेकिन उनका धरातल पर कोई अस्तित्व नहीं था। इसी आधार पर ग्राम प्रधान शकीरा और ग्राम विकास अधिकारी दिनेश कुमार सैनी, कनिष्ठ अभियंता मनरेगा शेखर राणा व ग्राम रोजगार सेवक से 31़ 76 लाख रुपये रिकवरी के आदेश हुए थे।
विज्ञापन


उस समय ग्राम प्रधान ने आदेश पर आपत्ति लगाते हुए दोबारा जांच की मांग की थी। इसके बाद 02 दिसंबर 2025 में जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी एवं ग्रामीण विकास विभाग के सहायक अभियंता को दोबारा जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए। दोबारा जांच में भी 14 बारहमासी सड़कें 16़ 84 लाख की और दो सीसी रोड 3़ 78 लाख रुपये की लागत से बनीं मौके पर नहीं मिलीं हैं। इन्हें केवल कागजों में दर्शाया गया था। इसी आधार पर 20़ 62 लाख रुपये की रिकवरी किए जाने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed