फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Rising Line's bad condition in a single year

एक ही साल में राइजनिंग लाइन के पाइप में हुए छेद

Thu, 23 Dec 2021 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
Rising Line's bad condition in a single year
रामनगर में बिछी राइजनिंग लाइन एक साल में ही खराब होने लगी है। जगह-जगह छेद होने से पानी लीक होकर सड़कों पर बर्बाद हो रहा है। शिकायत के बाद कर्मचारियों ने एक लीकेज को ठीक किया तो दूसरी लीकेज सामने आ रही है। मामले में स्थानीय पार्षद ने जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता से शिकायत कर गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

जल संस्थान की ओर से पिछले साल रामनगर में राइजनिंग लाइन बिछाई थी। लाइन बिछने से लोगों को उम्मीद थी कि अब लंबे समय तक पानी लीकेज की समस्या सामने नहीं आएगी, लेकिन एक साल में ही राइजनिंग लाइन में जगह-जगह छेद हो गए हैं। शिकायत पर कर्मचारी एक जगह लीकेज ठीक करते हैं तो अगले दिन दूसरी लीकेज हो जाती है। इससे जहां पानी की बर्बादी हो रही है तो वहीं दूसरी ओर सड़क पर भी जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। पार्षद पंकज सतीजा ने अधिशासी अभियंता हरिद्वार को पत्र भेजकर समस्या से अवगत कराया। उनका आरोप है कि अमृत योजना के तहत बिछाई गई लाइन के पाइपों की गुणवत्ता ठीक नहीं है।
विज्ञापन

एक साल में ही यह चार बार क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जब इसे ठीक किया गया तो पता चला कि पाइपों में छेद हैं। इससे पानी की बर्बादी होने के साथ ही एक साल में ही ठीक करने की नौबत आ रही है, जिससे कई जगह गड्ढे हो गए हैं। जल संस्थान रुड़की के सहायक अभियंता अरुण कुमार सोनी ने बताया कि पहले भी उस लाइन को ठीक किया जा चुका है। मामले की जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed