फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Reward announced on two accused of attack on BJP leader

Roorkee News: भाजपा नेता पर हमले के दो आरोपियों पर इनाम घोषित

Sun, 24 Aug 2025 12:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Reward announced on two accused of attack on BJP leader
भाजपा नेता तरुण शर्मा के कार्यालय पर हमले के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों पर पुलिस ने पाच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। दोनों की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस अब उनके घर कुर्की की कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन




गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित राजकीय इंटर कॉलेज चौक के पास भाजपा नेता तरुण शर्मा का कार्यालय है। चार अगस्त को कुछ युवकों ने कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ की थी और उनपर हमला किया था। इसमें वे घायल हो गए थे। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


जांच के दौरान नामजद आरोपी शौकेंद्र निवासी लिब्बरहेड़ी कोतवाली मंगलौर और विश्वजीत सालार निवासी ग्राम थिथकी कोतवाली मंगलौर फरार मिले। एसीजेएम रुड़की ने दोनों के गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए हैं। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल की ओर से ने दोनों आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस शीघ्र ही इनके घर कुर्की की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed