{"_id":"7b7eb5ab9b5f67bf83a9343e3b7743b9","slug":"retired-dso-will-examine-the-property-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड डीएसओ की संपत्ति की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड डीएसओ की संपत्ति की होगी जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Wed, 13 Jan 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। यूपी के पीलीभीत जिले से रिटायर्ड डीएसओ की संपत्ति की जांच तहसील प्रशासन करेगा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने इसके लिए समस्त लेखपालों से रिटायर्ड डीएसओ की संपत्ति का विवरण मंागा है। मुख्य जांच अधिकारी नायब तहसीलदार रुड़की होंगे।
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति विभाग के डीएसओ मूलरूप से मेरठ के रहने वाले हैं, लेकिन उन्होंने अब रुड़की स्थित चंद्रपुरी में मकान बना लिया है और अब परिवार के साथ यहीं रहते हैं। यूपी के सतर्कता विभाग ने उत्तराखंड शासन ने पीलीभीत में खाद्य आपूर्ति विभाग के डीएसओ पद पर तैनात रहे ओमपाल सिंह की चल-अचल संपत्ति का विवरण मांगा था। जिसकी जांच के आदेश डीएम ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को दिए थे। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मंगेश घिल्डियाल ने तहसील क्षेत्र के समस्त लेखपालों से ओमपाल सिंह की संपत्ति का ब्योरा मांगा है। जिसमें लेखपालों को कहा गया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में रिटायर्ड अधिकारी की सारी संपत्ति के बारे में जानकारी जुटाकर अवगत कराएं। अभी तक की जांच पड़ताल में ढंडेरा में ओमपाल सिंह की लाखों रुपये की जमीन भी सामने आई है। इसके साथ ही पूरी जांच करने के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने रुड़की नायब तहसीलदार सुदेश कुमार को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। नायब तहसीलदार सुदेश कुमार ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन