फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Residents of Ward 36 yearn for basic amenities

Roorkee News: मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे वार्ड 36 के निवासी

Sun, 08 Feb 2026 05:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Sun, 08 Feb 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
Residents of Ward 36 yearn for basic amenities
- सुविधाओं के अभाव में नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो रहे स्थानीय लोग
विज्ञापन

रुड़की। वार्ड 36 स्थित माहीग्रान कॉलोनी के लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। कॉलोनी में न ही पक्की सड़के हैं और न ही जलनिकासी के लिए नालियां बनी हैं। साथ ही सफाई की भी कोई व्यवस्था नहीं है। नालियां न होने के कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर ही बह रहा है। इससे पैदल राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासी महबूब ने बताया कि उनका क्षेत्र नगर निगम में आने के बावजूद भी न नाली है और न ही सड़क बनी है। उन्होंने कहा कि यदि नगर निगम कॉलोनी में सड़के व नाली नहीं बना सकता है तो यह दुर्भाग्य की बात है। लोगों ने कहा कि क्षेत्र में सफाई व्यवस्था भी कमजोर है। लोगों का कहना है कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधियों की ओर से विकास के वादे तो किए जाते हैं, लेकिन हकीकत इसके विपरीत है। विकास के नाम पर लोगों को केवल परेशानियां झेलनी पड़ रही है।

------------
सड़कें कच्ची हैं। गलियों में बिजली के तार लटके हुए हैं, कचरा उठान के लिए भी कोई सफाईकर्मी नहीं आता है। घर से बाहर निकलते ही चारों और गंदगी नजर आती है, बच्चे भी घर के बाहर नहीं खेल सकते हैं। - मुजम्मिल
विज्ञापन

------------

हर बार नगर निकाय चुनाव में कॉलोनी के लोग वोट डालते हैं। फिर भी उनकी कॉलोनी को लावारिस छोड़ रखा है। नगर निगम को जरूरी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए, ताकि यहां के लोगों को असुविधाओं का सामना न करना पड़े। - सुहेब
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
कॉलोनी में सड़क और नालियां बनानी चाहिए, जिससे घरों से निकलने वाला पानी सीधा नाली में जाएं। नालियों के बनने से सड़क पर दूषित पानी इकठ्ठा नहीं होगा। वहीं स्थानीय लोगों को भी सड़क पर पसरी गंदगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। तौफीक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed