फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Relief from cold during the day, still trouble at night

सर्दी से दिन में राहत, रात में फिर भी आफत

Sun, 06 Feb 2022 08:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 08:08 PM IST
विज्ञापन
Relief from cold during the day, still trouble at night
दो दिन से निकल रही चटख धूप से लोगों को दिन के समय ठंड से राहत मिल गई है लेकिन रात के समय अब भी ठंड का सितम जारी है। दिन में चल रही हल्की हवाएं शाम होते ही शीतलहर में बदल रही हैं और ठंड बढ़ा रही हैं। यही कारण है कि धूप निकलने से लगातार अधिकतम तापमान तो बढ़ता जा रहा है लेकिन न्यूनतम तापमान स्थित ही है।
विज्ञापन

दो दिन की झमाझम बारिश से न्यूनतम के साथ ही अधिकतम तापमान में भी भारी गिरावट आ गई थी। बारिश के बाद बढ़ी ठंड से लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया था। वसंत पंचमी के दिन खिली चटख धूप और रविवार को भी दिनभर खिली धूप के बाद दिन के तापमान में लगातार इजाफा होता जा रहा है। रविवार को क्षेत्र में अधिकतम तापमान तो 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार धूप खिलने से अधिकतम तापमान तो बढ़ रहा है लेकिन न्यूनतम तापमान अभी स्थिर है। इस वजह से रात के समय लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पाई है। गौरतलब है कि शुक्रवार को क्षेत्र का अधिकतम तापमान 12.50 और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस था। इसके बाद शनिवार को अधिकतम तापमान तो बढ़कर 18 डिग्री हो गया लेकिन न्यूनतम तापमान 6 डिग्री ही रहा। रविवार को तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई लेकिन न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा। विभाग के अनुसार अभी सर्द हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान स्थिर है। दो से तीन दिन में तापमान बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed