फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Recovered dengue patients are getting fever again

Roorkee News: ठीक हो चुके डेंगू मरीजों को दोबारा हो रहा बुखार

Tue, 31 Oct 2023 11:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Recovered dengue patients are getting fever again
I
विज्ञापन

IIजोड़ों में बना हुआ है दर्द, दवाओं का भी नहीं हो रहा असर
I
I
I
Iडेंगू से पीड़ित मरीज ठीक होने के बाद भी पूरी तरह से स्वस्थ महसूस नहीं कर पा रहे हैं। सिविल अस्पताल में प्रतिदिन ऐसे कई मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं जिन्हें हल्का बुखार आ रहा है। यही नहीं जोड़ों में दर्द की शिकायत के कारण भी वह बेहद परेशान हैं।
I
I
I
Iडेंगू ने इस बार कहर बरपाया हुआ है। अनेक लोग डेंगू की चपेट में आए हैं। कई मरीजों को अस्पताल में भर्ती तक होना पड़ा है। कई मरीजों को ठीक हुए एक माह से भी अधिक समय हो चुका है लेकिन वह पूरी तरह से स्वस्थ महसूस नहीं कर रहे हैं। सिविल अस्पताल में प्रतिदिन ऐसे कई मरीज आ रहे हैं जो डेंगू और चिकनगुनिया से पीड़ित रहे हैं। ठीक होने के बाद भी वह काफी कमजोरी महसूस कर रहे हैं। उन्हें बुखार और जोड़ों में दर्द रहता है।
विज्ञापन

I
Iसिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सक डॉ. संजय कंसल ने बताया कि कई मरीज ऐसे आ रहे हैं जो डेंगू और चिकनगुनिया से पीड़ित थे। वह अब ठीक हो चुके हैं। उनकी लगभग सभी जांच भी नार्मल आ रही है लेकिन जोड़ों में दर्द की शिकायत उन्हें बनी हुई है। इसको ठीक होने में थोड़ा समय लग सकता है। मरीजों को प्रोटीन और अच्छी डाइट लेनी चाहिए। कमजोरी के कारण ही हल्का बुखार भी हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iकेस-1
I
Iसिविल अस्पताल में उपचार को आए राजेंद्र नगर निवासी आशीष सिंह ने बताया कि उन्हें डेढ़ माह पहले डेंगू हुआ था। लेकिन वह अभी खुद फीट नहीं मान रहे हैं। चलते समय हाथ पांव में दर्द होता है। सुबह के समय ज्यादा परेशानी होती है।
I
I
I
I--------------
I
Iकेस-2
I
I

I
Iपुरानी तहसील निवासी उषा रानी ने बताया कि उन्हें पिछले माह आठ-दस दिन बुखार रहा। वह अस्पताल में भी भर्ती रही। लेकिन वह अभी भी घर का काम नहीं कर पाती है। उनको हाथों में दर्द रहता है। 99 बुखार रहता है।
I
I--------------
I
I
I
Iकेस-3
I
Iसुनहरा निवासी मनोज कुमार ने बताया कि उनको तेज बुखार हुआ था। प्लेटलेट्स कम होने पर एसडीपी चढ़ाई गई थी। करीब 10 दिन तक अस्पताल में भर्ती रहे। उनको बैठकर चलते समय काफी परेशानी होती है। पांव में दर्द है।

I
I
I
I-----------
I
Iकेस-4
I
I

I
Iसती मोहल्ला निवासी नवाजिश ने बताया कि उनको डेंगू के लक्षण थे। लेकिन उनकी रिपोर्ट में डेंगू नहीं आया था। बुखार भी तेज हुआ था। करीब 10 दिन बाद वह ठीक हुए थे। ठीक हुए भी उनको एक महीना होने वाला है। लेकिन कमजोरी नहीं जा रही है। हमेशा बुखार सा महसूस होता है। काम पर जाने का मन नहीं करता है।
I
I------------------I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article