{"_id":"58bd971e4f1c1b7143dc42fa","slug":"recessed-step-of-the-vehicle-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"कदम-कदम पर धंसे वाहन, जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कदम-कदम पर धंसे वाहन, जाम
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
Updated Mon, 06 Mar 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-देहरादून हाईवे खस्ताहाल हो चुका है। हालत यह है कि इससे गुजरने वाले वाहन कदम-कदम पर धंस रहे हैं। सोमवार को भी दो ट्रक और एक ट्रैक्टर ट्राली धंसने से ऐसा जाम लगा जिसे खुलवाने में पुलिस को करीब तीन घंटे पसीना बहाना पड़ा।
मालवीय चौक से बीएसएम तिराहे के बीच एडीबी की ओर से सीवर लाइन डालने के लिए खोदा गया हाईवे खस्ताहाल हो चुका है। लाइन डले हुए एक माह से भी अधिक समय हो चुका है, लेकिन एडीबी ने इसकी मरम्मत नहीं कराई। जिसकी वजह से जगह-जगह से हाईवे धंस रहा है। आए दिन इससे गुजरने वाले चौपहिया वाहन धंस रहे हैं। सोमवार को इस पर दो ट्रक और एक ट्रैक्टर ट्राली धंस गई। तीन वाहनों के धंसने से एक साइड से हाईवे पूरी तरह से बंद हो गया। करीब तीन घंटे तक बीएसएम तिराहे से मालवीय चौक तक दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। रामपुर चुंगी से गणेशपुर पुल तक भी जाम लगने से लोग फंसे रहे। इससे बचने के लिए छोटे वाहन सवार शहर के भीतर के मार्गों से निकलने लगे। इससे शहर के भीतर भी जाम की स्थिति हो गई। पुलिस ने जैसेतैसे धंसे वाहनों को निकाला। उसके बाद यातायात व्यवस्था सुचारु हो पाई।
एडीबी की लापरवाही जान पर पड़ सकती है भारी
एडीबी की ओर से मालवीय चौक से बीएसएम तिराहे के बीच अव्यवस्थित ढंग से काम किया गया है। सीवर लाइन डालने के बाद मिट्टी तक सही तरीके से नहीं भरी गई। जिससे जगह-जगह से सड़क धंस गई है। वहां पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। आई दिन इन गड्ढों में वाहन धंसने से उनके पलटने की आशंका बनी है। हालांकि एक माह पूर्व एडीबी की यह लापरवाही एक युवक की जान ले चुकी है। बस के नीचे आने युवक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
तीन माह से पूरी तरह से ठप है कारोबार
मालवीय चौक से बीएसएम तिराहे के बीच सौ से अधिक दुकानें है। जब से एडीबी ने सीवर लाइन डालने का काम शुरू किया है। तब से इन दुकानों में कारोबार लगभग पूरी तरह से ठप हो चुका है। दुकानदारों का कहना है कि तीन माह से अधिक समय हो चुका है। लेकिन मार्ग की मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मार्ग के खस्ताहाल होने से हमेशा यहां पर जाम की स्थिति रहती है। इसके अलावा धूल मिट्टी से बुराहाल रहता है। यही वजह है कि लोग अब उनकी दुकानों पर खरीदारी को नहीं आ रहे हैं। जिससे उनका कारोबार लगभग ठप हो चुका है। प्रशासन की ओर से इस दिशा में कोई ध्यान नहंी दिया जा रहा है।
व्यापार मंडल ने दिया ज्ञापन
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर एडीबी की ओर से अव्यवस्थित ढंग से कराए जा रहे कार्यों के प्रति गहरा रोष जाते हुए ज्ञापन किया है। संगठन पदाधिकारियों ने कहा है कि एडीबी की ओर से शहर में जगह-जगह सड़कें खोद दी गई हैं। लोगों को चलना भी दूभर हो गया है। उन्होंने जेएम से मांग की है तत्काल पर इस ओर ध्यान दिया जाए। ताकि समस्या का समाधान हो सके। ज्ञापन देने वालों में नगर अध्यक्ष अरविंद कश्यप, प्रवीण मेहंदीरत्ता, सौरभ गोयल, संजय गर्ग, सुनील गुलाटी, संजय कुमार गोस्वामी, संजीव आहूजा, विनोद मित्तल, राजन यादव, शेखर सिंघल, सुशील गुलाटी एवं संजीव वर्मा आदि के नाम शामिल हैं।