फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Ravana abducted Sita; Rama slew Khara and Dushana.

Roorkee News: सीता को हर ले गया रावण, राम ने किया खर-दूषण का वध

Sat, 17 Oct 2026 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Ravana abducted Sita; Rama slew Khara and Dushana.
श्री सनातन धर्म सभा रामनगर की ओर से आयोजित 63वें रामलीला महोत्सव में सूर्पणखा की नाक काटने, खर-दूषण वध और सीता हरण के प्रसंगों का भव्य मंचन किया गया। रविवार को जटायु-राम मिलन और लंका दहन का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन


कलाकारों के शानदार अभिनय और संवादों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंचन के दौरान भगवान श्रीराम और खर-दूषण के युद्ध के बाद रावण द्वारा माता सीता के हरण का दृश्य प्रस्तुत किया गया। इस दौरान रामलीला मैदान में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। सभा के अनुसार, रविवार को सूर्पणखा की पुकार, रावण-मारीच संवाद, सीता हरण और जटायु मरण के प्रसंगों का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन


रामनगर की यह रामलीला वर्षों से धार्मिक आस्था और भारतीय संस्कृति के प्रसार का माध्यम बनी हुई है। इस अवसर पर रामनगर रामलीला कमेटी के प्रधान राम जी भटेजा सहित कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों में जगदीश लाल मेहंदी रत्ता, गुलशन अनेजा, राम भटेजा, धर्मपाल लखानी, संजीव कक्कड़, नितेश ग्रोवर, मन्नू मेहंदी रत्ता, संचित भटेजा, हरिओम अनेजा और सचिन तनेजा सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्पणखा ने दिखाया रौद्र रूप, लक्ष्मण ने काटे नाक-कान
बुग्गावाला। ग्राम बिहारीगढ़ में चल रहे रामलीला महोत्सव में सूर्पणखा की नाक काटने, खर-दूषण वध और सीता हरण के प्रसंगों का मंचन किया गया। रविवार को विभीषण शरणागत व अंगद रावण संवाद की सुंदर लीला का मंचन किया जाएगा। इस दौरान डॉ. संजय सैनी, मनोज शर्मा, डॉ. संजय चौहान और सुनील काम्बोज बरुआ ने आरती की। महामंत्री संजय कुमार सैनी समेत समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

रामसेतु निर्माण और अंगद-रावण संवाद देख भावविभोर हुए दर्शक

रुड़की। देवभूमि आदर्श सोसाइटी की ओर से आयोजित रामलीला के नौवें दिन रामसेतु निर्माण और अंगद-रावण संवाद का भव्य मंचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मेयर गौरव गोयल और भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित करके किया। अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी को संस्कारों और संस्कृति से जोड़ते हैं। वार्ड पार्षद एवं संचालक सचिन कश्यप ने बताया कि सोसाइटी आठ वर्षों से धार्मिक आयोजन कर रही है। अध्यक्ष आदित्य तोमर और कोषाध्यक्ष कमल भाटी, श्रीराज कश्यप, राजेश, चौधरी मयंक, आशीष कश्यप, प्रदीप चौहान, निखिल वर्मा, प्रदीप, अभिषेक, अनमोल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed