फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Ram marriage dropped from the set of personnel, death

राम विवाह के सेट से गिरा कर्मी, मौत

Wed, 05 Oct 2016 11:56 PM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की Updated Wed, 05 Oct 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन

रुड़की। नेहरू स्टेडियम में राम विवाह के लिए सजे सेट को खोलते समय सुबह एक श्रमिक की गिरकर मौत हो गई। जबकि स्टेडियम के बाहर रामलीला का गेट गिरने से एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। हालत गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

विज्ञापन


मंगलवार रात नेहरू स्टेडियम रामलीला समिति की ओर से राम बारात का भव्य आयोजन किया गया। बैंडबाजों और ढोल नगाड़े के साथ विभिन्न हिस्सों से आकर नेहरू स्टेडियम में बारात संपन्न हुई। जहां धूमधाम से राम विवाह संपन्न हुआ। बुधवार सुबह राम बारात के लिए सजाया गया सेट खोलने के लिए रंजन ठेकेदार के कर्मचारी नेहरू स्टेडियम पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि सुबह सेट खोलते समय बिहार निवासी इलेक्ट्रिशियन बिजेंद्र नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों को यह समझ नहीं आया कि आखिर करंट लगने से वह नीचे गिरा या फिर सेट से अनियंत्रित होकर गिरा है। इससे पहले मंगलवार रात रामलीला के बाद शुरू हुई बारिश से नेहरू स्टेडियम के बाहर लगा गेट गिर गया। इसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे पास के एक निजी अस्पताल में भरती कराया गया। लेकिन हालत गंभीर होने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


रामलीला स्थगित
नेहरू स्टेडियम में राम विवाह के लिए सजे मंच को खोलते समय एक कर्मी की मौत के बाद बुधवार को समिति पदाधिकारियों ने रामलीला का मंचन स्थगित कर दिया है। समिति अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने बताया कि बुधवार को पदाधिकारियों ने शोक सभा आयोजित की। साथ ही रामलीला को आज स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed