फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Ram Barat extracted with band instrument

बैंड बाजों के साथ निकाली राम बारात

Tue, 04 Oct 2016 11:47 PM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की Updated Tue, 04 Oct 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Ram Barat extracted with band instrument
रामलीला - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो

रुड़की। नेहरू स्टेडियम रामलीला समिति ने बैंड बाजों के साथ धूमधाम से श्रीराम बारात नगर के विभिन्न मार्गों से निकाली। इस दौरान जगह-जगह बारात का स्वागत किया गया। भक्तिमय धुनों पर श्रद्धालु देर रात तक नाचते गाते नजर आए। रामलीला स्थल पर देर रात श्रीराम और सीता का विवाह संपन्न हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने श्रीराम-सीता की आरती कर आशीर्वाद मांगा।

विज्ञापन


श्रीराम बारात मंगलवार शाम करीब तीन बजे नेहरू स्टेडियम से प्रारंभ हुई। जो पुराने पुल से बोट क्लब होते हुए रुड़की टाकिज, मेन सिविल लाइंस, मेन बाजार, बादशाह होटल, अस्पताल रोड होते हुए वापस नेहरू स्टेडियम पहुंची। इस दौरान ग्वालियर और मीरापुर से आए बैंड की धूम रही। भगवान गणेश, शंकर-पार्वती, परशुराम, भरत-शत्रुघ्न आदि की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। श्रीराम बारात के नेहरू स्टेडियम पहुंचने पर हर्षोल्लास के साथ श्रीराम और सीता का विवाह संपन्न हुआ। इस दौरान मेयर यशपाल राणा, व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप, प्रवीण मेहंदीरत्ता आदि ने श्रीराम और सीता की आरती की।
विज्ञापन


वरमाला होते ही स्टेडियम प्रांगण में श्रीराम और सीता का जयघोष हुआ। इससे पूर्व बारात का जगह-जगह स्वागत किया। सोमवार रात हुए श्रीराम लीला मंचन में रावण बाणासुर संवाद, परशुराम-लक्ष्मण संवाद का रोमांच पैदा करने वाला मंचन प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर सीओ स्वप्न किशोर सिंह, मेयर यशपाल राणा, जितेंद्र सिंह पंवार, नवनीत चौहान, सुनील गुलाटी, संजय वैश्य, अनिल सिंघल, अजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परशुराम-लक्ष्मण के संवाद ने किया रोमांचित
रुड़की गढ़वाल सभा की ओर से सुभाष नगर पनियाला रोड स्थित गढ़वाल सभा में आयोजित श्रीराम लीला के चौथे दिन भगवान श्रीराम के धनुष यज्ञ के टूटते ही परशुराम के क्रोध और लक्ष्मण संवाद ने रोमांचित किया। इस दौरान दर्शक मंत्रमुग्ध नजर आए। मौके पर मुख्य अतिथि एवं मारवाड कन्या पाठशाला इंटर कालेज की प्रधानाचार्य सरला धस्माना बैंडाले, मोहन बहुगुणा, टीआर शर्मा, वासुदेव पंत, सुरेंद्र भदूला, रेखा गौदियाल, जेपी कुकरेती आदि उपस्थित रहे।

कैकेयी के शब्दों से मूर्छित हुए दशरथ
रुड़की। देवभूमि रामलीला समिति रुड़की की ओर से न्यूभारत कालोनी, अशोक नगर एवं भारत कालोनी में आयोजित श्रीराम लीला के चौथे दिन समिति अध्यक्ष अर्जुन सिंह तडिय़ाल ने रामलीला का शुभारंभ किया। मंचन के दौरान ढोल नगाड़ों के साथ पहुंची राम की बारात का स्वागत किया गया। उसके बाद राजा दशरथ का श्रीराम को गद्दी सौंपने की घोषणा करना, मंथरा का कैकेयी को भ्रमित कर दशरथ से राम के लिए 14 वर्ष का वनवास और भरत के लिए राज्य मांगना, कैकेयी के शब्दों से दशरथ का मूर्छित हो जाना आदि का प्रस्तुतिकरण किया। इस दौरान भावपूर्ण अभिनय ने दर्शकों को भाव विभोर किया। मौके पर भाजपा लंढौरा मंडल उपाध्यक्ष सतीश नेगी, दिगंगर सिंह नेगी, विनोद जखवाल, त्रिलोक रावत, सचिन पंडित, राजेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।

मंच से पुलिस ने किया जागरूक
मंगलौर। पुलिस ने श्रीरामलीला के मंच से लोगों को रोड सेफ्टी, धोखाधड़ी व अन्य अपराधों के प्रति जागरूक किया। लोगों से सावधानियां बरतने की अपील की।
पुलिस आए दिन होने वाले एक्सीडेंट में होने वाली मौतों का आंकड़ा कम करने के लिए काफी समय से लोगों में जागरूकता अभियान चला रही है। अब पुलिस को इलाके में कई स्थानों पर हो रही रामलीला लोगो में जागरूकता का संचार कर रही है। इसके तहत सोमवार रात पुलिस ने मंच से लोगों को हेलमेट अनिवार्यता, मोबाइल द्वारा की जा रही ठगी, नशा मुक्ति, महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों के बारे में जानकारी दी। एसएसआई नंदकिशोर बचकोटि ने लोगों को एक्सीडेंट व अपराध रोकने में सहयोग की मांग की। अभियान 10 अक्तूबर तक चलेगा। कोतवाली प्रभारी उत्तम सिहं जिमिवाल के अनुसार कोतवाली क्षेत्र में जिन स्थानों पर रामलीला हो रही है।


भजन संध्या ने किया मंत्रमुग्ध
मंगलौर। रामलीला में भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसे सुनकर श्रद्धालु झूम उठे। सोमवार रात रामलीला भवन में पिपलेश्वर महादेव संकीर्तन मंडली के सदस्यों ने भजन संध्या में समां बांधा। राकेश धीमान ने गुरु वंदना व गणेश वंदना प्रस्तुत कर शुभांरभ किया। योगेश धीमान ने रंग बरसे मैया के द्वार भजन सुना कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रसन्न त्यागी, देवेन्द्र, सतीश शर्मा, अरुण पाल, बिट्टू, विनोद, मनोज, तरुण आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed