{"_id":"6473aaf0e5417ee28a07f255","slug":"rally-gathered-on-the-border-on-the-weekend-roorkee-news-c-5-1-drn1030-166677-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: वीकेंड पर बॉर्डर पर उमड़ा रेला, दो किमी लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: वीकेंड पर बॉर्डर पर उमड़ा रेला, दो किमी लगा जाम
विज्ञापन
विज्ञापन
नारसन बॉर्डर पर वाहनों की पुरकाजी बॉर्डर तक लगी रही लाइन
चारधाम यात्रा और वीकेंड पर बाहरी राज्यों से आने वाले सैलानियों का नारसन बॉर्डर पर रेला उमड़ पड़ा। बॉर्डर पर वाहनों की दो किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। जाम खुलवाने लिए पुलिस सुबह से लेकर शाम तक पसीना बहाती रही। वहीं, हाईवे के किनारे और सर्विस मार्ग पर भारी वाहन खड़े होने पर स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
चारधाम यात्रा और स्कूलाें के ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू होने पर देवभूमि में घूूमने व धार्मिक स्थलों के दर्शन करने के लिए लगातार बाहरी राज्यों के लोगों की संख्या बढ़ रही है। खासकर वीकेंड पर सबसे अधिक दिल्ली, हरियाणा, नोएडा, गाजियाबाद, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब से लोग देवभूमि पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में वीकेंड पर सुबह से लेकर शाम तक बाहरी राज्यों के वाहनों की भारी आवाजाही रही।
विज्ञापन
वीकेंड पर जाम के हालात न बने इसे लेकर भारी वाहनों पर प्रतिबंध रहा। पुलिस ने शनिवार सुबह से ही भारी वाहनों को नारसन बॉर्डर पर खड़ा कर दिया था लेकिन इसके बाद भी नारसन बाॅर्डर पर बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों का रेला उमड़ पड़ा। इससे नारसन बॉर्डर पर दो किमी जाम लग गया। जाम लगने से दूर तक वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। जाम खुलवाने के लिए पुलिस और होमगार्ड के जवान लगातार प्रयास करते रहे। उधर, पुरकाजी बॉर्डर पर भी यूपी की सीमा के अंदर तक लंबा जाम लगा रहा है। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि हाईवे पर जाम न लगे। इसे लेकर बॉर्डर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
शहर में भी रेंगते रहे वाहन
वीकेंड पर शहर के अंदर हाईवे पर भी वाहनों की भारी भीड़ रही। इसके चलते मलकपुर चुंगी, रुड़की टाॅकीज, रोडवेज बस स्टैंड, मिलिट्री चौक समेत अन्य स्थानों पर रुक-रुककर जाम लगता रहा। जाम खुलवाने के लिए पुलिस हाईवे पर जगह-जगह तैनात रही।
गंगनहर पटरी पर भी लगा जाम
वीकेंड पर हाईवे पर वाहनों की अधिक भीड़ रही। इसके चलते कई वाहन चालकों ने भीड़ से बचने के लिए गंगनहर की पटरी की ओर रुख किया। इससे कलियर धनौरी पुल और सोलानी नदी पुल पर जाम लग गया। जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।