फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Rail roko movement of farmers on 18

18 को रेल रोककर धरना देंगे किसान

Fri, 15 Oct 2021 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
Rail roko movement of farmers on 18
लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के नेतृत्व में किसान 18 अक्तूबर को लंढौरा रेलवे स्टेशन पर रेल रोककर प्रदर्शन करेंगे। साथ ही गृह राज्यमंत्री के इस्तीफे की मांग करेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को लंढौरा नगर अध्यक्ष अजीम के निवास पर जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने प्रेसवार्ता कर कहा कि लखीमपुर खीरी में मंत्री और उनके बेटे ने साजिश के तहत गाड़ी से कुचलकर किसानों की हत्या कराई। जब तक मंत्री का इस्तीफा लेकर उन्हें जेल नहीं भेजा जाएगा, आंदोलन लगातार जारी रहेगा। इतनी बड़ी घटना के बाद भी अभी तक गृह राज्यमंत्री को पद से नहीं हटाया गया और न ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख प्रकट किया। इससे जाहिर होता है कि ये सरकार केवल पूंजीपतियों की है। यूनियन इसके विरोध में 18 अक्तूबर को लंढौरा रेलवे स्टेशन पर सुबह दस से पांच बजे तक रेल रोककर प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर सुखराम पाल, अजीम, अरशद, कुर्बान मिन्नू, यूसुफ गांधी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed