{"_id":"61e4395a0c8db567e474c43f","slug":"raids-on-saw-machines-two-machines-seized-roorkee-news-drn4017968133","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरा मशीनों पर छापामारी, दो मीशनों की सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरा मशीनों पर छापामारी, दो मीशनों की सीज
विज्ञापन
कलियर में आरा मशीनों की जांच करते डीएफओ।
- फोटो : ROORKEE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएफओ के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने आरा मशीनों पर छापा मारा। इस दौरान दो मशीनों से अवैध लकड़ी बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरा मशीनों को सीज कर दिया। साथ ही आरा मशीनों पर अनियमितता मिलने पर डिप्टी रेंजर और वन रक्षक का स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
डीएफओ धर्म सिंह मीणा ने रविवार को वन विभाग की टीम के साथ पिरान कलियर की आरा मशीनों पर छापा मारा। इस दौरान दो आरा मशीनों के दस्तावेजों की जांच की गई। डीएफओ ने मौके पर पड़ी लकड़ियों के कागजात मांगें लेकिन कागजात मेल नहीं खाए। इस पर दोनों आरा मशीनों को सीज कर दिया गया। इस दौरान दोनों आरा मशीनों पर कई अन्य अनियमितताएं भी मिलीं। इस पर डीएफओ ने डिप्टी रेंजर सोमनाथ और वन रक्षक नरेंद्र को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही दोनों से स्पष्टीकरण तलब किया।
डीएफओ धर्म सिंह मीणा ने बताया कि सात आरा मशीनों पर छापा मारा गया। दो आरा मशीनों पर अवैध लकड़ियां पाई गई हैं। लकड़ी के रवन्ने भी मैच नहीं कर रहे थे। इस पर दोनों मशीनों को सीज कर दिया गया है। मशीन स्वामियों से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। इस दौरान टीम में वन सुरक्षा बल प्रभारी एके ध्यानी, रेस्क्यू सेंटर रेंजर अरविंद डोभाल, डिप्टी रेंजर सोमनाथ, वन रक्षक नरेंद्र शामिल रहे।