फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Raids in villages in search of revenue defaulters

राजस्व बकायेदारों की तलाश में गांवों में छापेमारी

Fri, 06 Aug 2021 11:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Raids in villages in search of revenue defaulters
लक्सर/खानपुर। कोरोना की दूसरी लहर धीमी पड़ने के साथ ही राजस्व विभाग ने बड़े बकायेदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को लक्सर तहसीलदार ने संग्रह अमीनों और पुलिस की टीम के साथ आधा दर्जन गांवों में बकायेदारों की तलाश में छापामारी की।
विज्ञापन

कोरोना के चलते नए वित्त वर्ष शुरू होने के बाद भी राजस्व वसूली रुकी पड़ी थी। अब कोरोना की लहर धीमी पड़ने के साथ ही प्रशासन ने वसूली अभियान फिर से शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को लक्सर तहसीलदार मुकेश चंद रमोला ने एक लाख से अधिक के बकायेदारों की तलाश में संग्रह अमीन और पुलिस की टीम के साथ लक्सर क्षेत्र के बुक्कनपुर, हिरणाखेड़ी, केहड़ा, ऐथल बुजुर्ग और लक्सर आदि गांवों में छापामारी की। इस दौरान लक्सर गांव में एक बकायादार को टीम ने पकड़ लिया। टीम ने जब उसे हिरासत में लिया तो उसने कुल बकाया में से एक लाख रुपये की रकम अदा कर दी। हालांकि अन्य गांवों में कोई भी बकायेदार टीम को नहीं मिला। तहसीलदार मुकेश रमोला ने बताया कि तहसील के सभी अमीनों को ज्यादा से ज्यादा वसूली करने के निर्देश दिए गए हैं। टीम में संग्रह अमीन सुनील त्यागी, कुलदीप शर्मा, सोनू कुमार और पुलिसकर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed