फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Raid on information about illegal mining, two vehicles seized

Roorkee News: अवैध खनन की सूचना पर छापा, दो वाहन सीज

Thu, 24 Oct 2024 12:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Raid on information about illegal mining, two vehicles seized
सोलानी नदी में माफिया के खनन करने की सूचना पर प्रशासन की टीम ने छापा मारा। इस दौरान टीम ने मौके पर दो वाहनों को पकड़कर सीज कर दिया। लक्सर क्षेत्र में गंगा, सोलानी और बाण गंगा नदी में माफिया लगातार अवैध खनन कर रहे हैं। दो दिन पूर्व एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने अवैध खनन की सूचना पर खनन भंडारण पर छापा मारा था। साथ ही 10 भंडारण सील कर दिए थे। मंगलवार रात ग्रामीणों ने फिर से एसडीएम को सूचना दी थी कि कुआंखेड़ा गांव के पास सोलानी नदी में अवैध खनन किया जा रहा है। इस पर एसडीएम ने तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान को कार्रवाई के निर्देश दिए। तहसीलदार ने टीम के साथ छापा मारकर दो वाहन पकड़े और सीज कर दिए। एसडीएम ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed