फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Questions raised on the working of the State President

कांग्रेस अनुसूचित विभाग ने प्रदेश अध्यक्ष की कार्यशैली पर उठाएं सवाल

Sun, 28 Jul 2019 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Questions raised on the working of the State President
रुड़की स्थित प्रशासनिक भवन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के खिलाफ प्रदर्शन करते उत्त? - फोटो : ROORKEE
रुड़की। कांग्रेस अनुसूचित विभाग के पदाधिकारियों ने रविवार को सिंचाई विभाग के प्रशासनिक भवन में बैठक की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह की जातिवादी कार्यशैली को लेकर रोष जताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का गठन इस उद्देश्य से हुआ था कि कांग्रेस पार्टी के माध्यम से अनुसूचित जाति के लोग अपने मान सम्मान तथा अधिकारों की लड़ाई लड़ सकें, लेकिन कांग्रेस के अंदर ही कुछ मनुवादी एवं जातिवादी मानसिकता के लोग यह कदापि नहीं चाहते हैं। पिछले दिनों उत्तराखंड के जौनसार में दलित युवक की कुर्सी पर बैठकर खाना खाने से हत्या एवं नौ वर्ष की बच्ची के साथ बलात्कार आदि की घटनाएं हुई हैं। इन कांग्रेस नेताओं के इन घटनाओं का विरोध न करना और बुलाने पर नहीं आना दलित विरोधी मानसिकता के उदाहरण हैं। अनुसूचित समाज के पदाधिकारियों ने प्रीतम सिंह को पद से हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति को पद पर बैठाया जाए, जो पार्टी में संतुलन बनाकर काम करे। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष नकलीराम, नेत्रपाल अठवाल, सुखपाल सिंह जायसवाल, राजू बर्मन, ब्रजेश कुमार, शशि कुमार, सीताराम आंबेडकर, धर्मपाल, अजय कुमार, राकेश कुमार, राहुल कुमार, राजेश कुमार, आकाश, सचिन कुमार, रणवीर गौतम, मोनू व सुखपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed