फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Public relations started to make the siege of Governor's House a success

राज्यपाल आवास के घेराव को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क शुरू

Wed, 13 Jan 2021 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Public relations started to make the siege of Governor's House a success
रुड़की स्थित प्रशासनिक भवन में पत्रकारों से वार्ता करते भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी? - फोटो : ROORKEE
किसान संगठनों के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) 23 जनवरी को राज्यपाल आवास का घेराव करेगी। संगठन की ओर से प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन की ओर से गांव-गांव में जनसंपर्क शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को प्रशासनिक भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में भाकियू (टिकैत) के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जो कमेटी गठित की है, उससे किसान सहमत नहीं है। कमेटी में जिन लोगों को शामिल किया गया है, वे सभी पहले से ही कृषि कानूनों का समर्थन करते आ रहे हैं। ऐसे में उनसे निष्पक्ष राय की उम्मीद नहीं की जा सकती। किसानों की केवल एक ही मांग है कि तीनों कृषि कानून तत्काल समाप्त किया जाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लंबे समय से बहुराष्ट्रीय कंपनियों के इशारे में काम कर रही है। किसान किसी भी सूरत में अब कदम पीछे नहीं हटाएगा। सरकार को किसानों की दो टूक बातों को मानना ही होगा। जब तक किसानों की बात नहीं मानी जाती है, आंदोलन जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने कहा कि केंद्र सरकार की मंशा किसान विरोधी है। केंद्र सरकार इस भ्रम में है कि किसान हार थककर लौट जाएंगे, लेकिन सरकार मांगें मानने में जितनी देर करेगी, आंदोलन उतना ही बड़ा होगा। इस मौके पर रवि कुमार, मोहम्मद अरशद, अजीम, अनुज सैनी, सरदार नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed