फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   'Provision of drinking water should be made at every Panchayatghar'

‘हर पंचायतघर पर कराएं पीने के पानी की व्यवस्था’

Thu, 26 Aug 2021 11:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
'Provision of drinking water should be made at every Panchayatghar'
ब्लॉक कार्यालय पहुंचे जिला पंचायतीराज अधिकारी (डीपीआरओ) ने एडीओ पंचायत और वीडीओ के साथ बैठक कर उन्हें हर ग्राम पंचायत में मौजूद पंचायत घर पर पीने सहित अन्य इस्तेमाल के लिए पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। स्पष्ट किया कि ये काम हर हाल में 15 सितंबर तक खत्म कर लिया जाए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीपीआरओ रमेश चंद त्रिपाठी ने रुड़की ब्लॉक कार्यालय मेें एडीओ पंचायत बिजेंद्र सैनी और ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि इस समय जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में कार्य किए जाने हैं। सबसे पहले हर ग्राम पंचायत में पंचायतघर पर पीने के साथ ही अन्य इस्तेमाल के लिए पानी की व्यवस्था की जाए। मोटर और छत पर टंकी रखकर पाइप लाइन से पीने के पानी की व्यवस्था करनी है। साथ ही शौचालय में पानी और वॉशवेसिन पर भी टंकी लगाकर पानी पहुंचाना है। यहां 24 घंटे पानी मौजूद रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस गांव में सरकारी कॉमन सर्विस सेंटर है, वहां भी पानी व्यवस्था की जाए। इसके लिए 15वें वित्त आयोग के बजट की पहली किस्त का इस्तेमाल किया जाना है। जल्द ही बजट की पहल किस्त जारी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed