फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Private schools from classes one to five will open from 16

16 से खुलेंगे एक से पांच तक के निजी स्कूल

Wed, 10 Nov 2021 08:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 08:03 PM IST
विज्ञापन
Private schools from classes one to five will open from 16
कोरोना का कहर काफी कम होने के बाद अब निजी स्कूल संचालक कक्षा एक से पांचवीं तक के स्कूल भी खोलने जा रहे हैं। शहर के अधिकतर संचालक 16 नवंबर से स्कूल खोलने की तैयारी में हैं। वहीं, अभी कक्षा छह से 12 तक के स्कूलों में छात्र संख्या 50 से 60 फीसदी है। जो बच्चे स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं, उन्हें ऑनलाइन पढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर सरकार ने मार्च 2020 में कक्षा एक से 12वीं तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल बंद करवा दिए थे। इसके बाद संक्रमण कम होने पर दो अगस्त 2021 को कक्षा छह से बारहवीं तक के स्कूल खोलने के आदेश दे दिए थे। कोरोना के मामले धीरे-धीरे कम हुए तो सरकार ने कक्षा एक से पांचवीं तक के भी स्कूल खोलने के आदेश जारी कर दिए थे। आदेशानुसार, एक से पांच तक के सभी सरकारी स्कूलों को तो खोल दिया गया था, लेकिन निजी स्कूल संचालकों ने स्कूल खोलने से इनकार कर दिया था। उनका तर्क था कि अभिभावक अपने छोटे बच्चों को कोरोना महामारी के डर से स्कूल भेजने के लिए तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

दूसरा तर्क ये था कि कक्षा छह से 12 तक की कक्षाओं में ही छात्रों की संख्या 30 से 40 फीसदी थी। वहीं, अब कोरोना के केस कभी कभार ही आ रहे हैं। ऐसे में निजी स्कूल संचालक एक से पांचवीं तक स्कूल खोलने की तैयारी में हैं। शहर के अधिकतर निजी स्कूल 16 नवंबर को खुल जाएंगे। इस दौरान जो बच्चे स्कूल नहीं पहुंचेंगे, उन्हें ऑनलाइन पढ़ाया जाएगा। स्कूल खोले जाने के लिए संचालकों ने अभिभावकों की बैठक कर उनसे सहमति पत्र भी प्राप्त कर लिया है। मामले में बीईओ श्रीकांत पुरोहित का कहना है कि निजी स्कूल संचालक कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए स्कूल खोलेंगे। मानकों का पालन नहीं किए जाने पर उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल खोले जाने को लेकर अभिभावकों ने सहमति जताई है। उसी आधार पर अब निजी स्कूल खोले जा रहे हैं। हालांकि, कुछ स्कूल अब भी खुलने की स्थिति में नहीं हैं। कक्षा एक से नीचे की कक्षाएं अभी ऑनलाइन ही संचालित होंगी।
-माला चौहान, कोऑर्डिनेटर, सीबीएससी रुड़की जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed