फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   'Principal must be skilled in management'

प्रधानाचार्य के लिए व्यवस्था एवं प्रबंधन में कुशल होना जरूरी

Mon, 30 May 2022 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
'Principal must be skilled in management'
रुड़की दिल्ली रोड स्थित आनंद स्वरुप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित नवीन प्रधानाचार्यों क? - फोटो : ROORKEE
आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर में नवीन प्रधानाचार्य प्रशिक्षण वर्ग के समापन पर अतिथियों ने एक कुशल प्रधानाचार्य के गुणों से अवगत कराया। बताया गया कि प्रधानाचार्य को व्यवस्था एवं प्रबंधन में कुशल होना जरूरी है।
विज्ञापन

सोमवार को विद्या भारती उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल के पांच दिवसीय नवीन प्रधानाचार्य प्रशिक्षण वर्ग का समापन आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर में किया गया। इसमें विद्या भारती के अखिल भारतीय महामंत्री अवनीश भटनागर, क्षेत्रीय संगठन मंत्री डोमेश्वर साहू, उत्तराखंड शिशु शिक्षा समिति के प्रांतीय मंत्री डॉ. अनिल शर्मा, विनोद रावत, नत्थीलाल बंगवाल, प्रधानाचार्य अमरदीप सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समापन सत्र में अवनीश भटनागर ने कहा कि प्रधानाचार्य के लिए योजना, व्यवस्था एवं प्रबंधन में कुशल होना जरूरी है। क्षेत्रीय संगठन मंत्री डोमेश्वर साहू ने कहा कि शिक्षकों के लिए विषय ज्ञान, तकनीकी विकास, प्रशिक्षण की व्यवस्था, संगठनात्मक विकास और छात्र-छात्राओं के लिए मानसिक, शारीरिक, बौद्धिक, नैतिक, सांस्कारिक विकास जरूरी है। उत्तराखंड शिशु शिक्षा समिति के प्रांतीय मंत्री डॉ. अनिल शर्मा ने कहा कि किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी योजना बनाना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

‘व्यवहार में आसानी से अपना सकते हैं संस्कृत’
संस्कृत भारती की ओर से योगी मंगलनाथ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 10 दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर के समापन समारोह में संस्कृत को सरल रूप से पढ़ने के लिए बच्चों को प्रेरित किया गया। शिविर में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सोमवार को समापन शिविर में आए सभी छात्र एवं छात्राओं को संस्कृत जगत में आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया गया। संस्कृत शिक्षिका दीपा दिवाकर ने बताया कि संस्कृत एक सरल भाषा है, यह वैज्ञानिक भाषा भी है। इस मौके पर ममता रानी, सविता, अनीता शर्मा, सलोनी, मनीषा, आंचल, चांदनी, निधि नौटियाल, खुशी, जिया त्यागी, ऐश्वर्या पाखी, नवल किशोर, आयुष फाइटर, संदीप सिंह, अलका शर्मा, प्रीति शोषित, रचना मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed