{"_id":"5e4983358ebc3ee5f9167e60","slug":"precious-camera-and-cash-looted-from-photographer-roorkee-news-drn336382812","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटोग्राफर से नगदी व दो कैमरे लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटोग्राफर से नगदी व दो कैमरे लूटे
विज्ञापन
लक्सर। पुरकाजी से लौट रहे एक फोटोग्राफर से हथियारबंद तीन बदमाशों ने दो कीमती कैमरे और 16 हजार की नकदी लूट ली। बदमाशों के जाने के बाद फोटोग्राफर ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कई घंटों तक खेतों में कांबिग की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। मामले में पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी मनीष पुत्र ईसम सिंह फोटोग्राफर हैं। वह शनिवार को मुजफ्फरनगर के पुरकाजी में आयोजित एक कार्यक्रम में फोटो खींचने गए थे। काम निपटाने के बाद वह शनिवार देर रात घर लौट रहे थे। जैसे ही वह निरंजनपुर-कंकरखाता गांव के बीच पहुंचे तो हथियारों से लैस तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और पास के गन्ने के खेत में ले गए। इसके बाद बदमाशों ने हथियारों के बल पर ड्रोन, स्टील कैमरे के साथ ही शादी में एडवांस मिले 16 हजार की नगदी लूट ली और फरार गए।
लूट की सूचना मिलते ही कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी, रायसी चौकी प्रभारी ब्रजपाल सिंह, सुल्तानपुर चौकी प्रभारी लोकपाल परमार, भिक्कमपुर चौकी प्रभारी आशीष शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मनीष से घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कई घंटे कांबिंग की, लेकिन उनका पता नहीं लग सका। पुलिस ने शक के तौर पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उधर, कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल की जा रही है।