{"_id":"6a6509cf231c309ad90eefcc","slug":"pradhan-accuses-employees-of-misbehavior-roorkee-news-c-5-1-drn1075-1026898-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: प्रधान ने कर्मचारियों पर लगाए बदसलूकी के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: प्रधान ने कर्मचारियों पर लगाए बदसलूकी के आरोप
Sun, 26 Jul 2026 12:39 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
सिविल लाइन स्थित डाकघर के आधार सेवा केंद्र में शनिवार को अव्यवस्था और कर्मचारियों के अभद्र व्यवहार पर लोगों ने नाराजगी जताई। रुड़की ब्लॉक के प्रधान संगठन अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत सुल्तानपुर साबतवाली के प्रधान श्रवण कुमार ने आरोप लगाया कि केंद्र पर तैनात कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी आम लोगों के साथ बदसलूकी कर रहे हैं। प्रधान का कहना है कि केंद्र पर पारदर्शिता का अभाव है। जहां एक ओर आम नागरिक अपनी बारी का घंटों इंतजार कर रहे हैं वहीं कर्मचारियों के परिचित और जान-पहचान वाले लोगों का बिना लाइन में लगाए ही काम किया जा रहा है। विरोध करने पर कर्मचारियों की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। प्रधान ने संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, कर्मचारियों के व्यवहार में सुधार लाने और आधार केंद्र पर पारदर्शी व्यवस्था लागू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द स्थिति नहीं सुधरी तो जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन