फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Power outages started amidst rising heat

Roorkee News: बढ़ती गर्मी के बीच शुरु हुई बिजली की आंख-मिचौली

Tue, 22 Apr 2025 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Power outages started amidst rising heat
लक्सर। बढ़ती गर्मी के साथ ही अब बिजली ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। मंगलवार की रात और दिन के समय घंटों बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग भी तेजी से बढ़ने लगी है। साथ ही बिजली कटौती भी शुरू हो गई है। सोमवार की मध्य रात्रि के बाद नगर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। मंगलवार की सुबह तक बिजली नहीं होने से लोग परेशान रहे। वहीं, मंगलवार की दोपहर भी नगर क्षेत्र में दो घंटे से अधिक बिजली कटौती की गई। इसके बाद शाम के समय भी बिजली के आने-जाने का सिलसिला चलता रहा। दोपहर के समय तेज गर्मी के बीच बिजली नहीं आने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासी पुनीत, अनिल, प्रवेश, मनोज आदि ने बताया कि दोपहर के समय गर्मी के बीच बिजली कटौती से परेशानी हुई। वहीं, ऊर्जा निगम के एसडीओ अमीचंद ने बताया कि फॉल्ट आने के कारण कुछ देर के लिए आपूर्ति बाधित हुई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed