{"_id":"61d9a42bb953d65cc356b546","slug":"power-failure-no-water-problems-faced-roorkee-news-drn4011110115","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गुल, पानी के लिए भी तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गुल, पानी के लिए भी तरसे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार सुबह शुरू हुई तेज बारिश के साथ कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। इससे कई इलाकों में सुबह पानी की सप्लाई भी नहीं हो पाई। इससे लोगों के कामकाज प्रभावित हुए। करीब 12 बजे दोपहर ऊर्जा निगम के कर्मचारी बिजली सप्लाई शुरू कर पाए।
शनिवार सुबह करीब पांच बजे मौसम ने अचानक करवट बदली और तेज गड़गड़ाहट के साथ बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर में शहर के कई इलाकों में बिजली सप्लाई ठप हो गई। अलसुबह गुल हुई बिजली का अधिकतर लोगों को पता नहीं चल पाया। अधिकतर इलाकों में करीब दो घंटे बाद बिजली सप्लाई शुरू हो गई थी, लेकिन ब्रह्मपुर बिजलीघर से जुड़े खंजरपुर, रुड़की, भारापुर भौरी समेत कई फीडर, रामनगर की कई कॉलोनियां और हिमालयन बिजलीघर से जुड़े कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई ठप रही। सुबह बिजली गुल होने से कई इलाकों में पानी की सप्लाई भी नहीं हो पाई। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, सुबह-सुबह बिजली गुल होने के बाद लोगों की दिनचर्या बिगड़ गई।
करीब चार घंटे बाद भी बिजली नहीं आने से लोगों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को फोन कर जानकारी लेनी शुरू कर दी। हालांकि, दोपहर करीब 12 बजे बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई थी। ऊर्जा निगम की अधिशासी अभियंता नंदिता अग्रवाल का कहना है कि ब्रह्मपुर बिजलीघर की लाइनें पेड़ों के बीच से होकर गुजर रही हैं। ऐसे में बारिश और आंधी आने से लाइन पर टहनियां गिर जाती हैं और सप्लाई प्रभावित होती है। लगातार बारिश होने से कर्मचारियों को काम करने में दिक्कत आई। इसके बावजूद दोपहर 12 बजे तक बिजली सप्लाई शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
15 गांवों में 14 घंटे गुल रही बिजली
क्षेत्र के करीब 15 से अधिक गांवों में शुक्रवार रात तीन बजे गई बिजली 14 घंटे बाद आई। बिजली गुल होने से ग्रामीणों के कामकाज प्रभावित हुए।
सुल्तानपुर क्षेत्र के भिक्कमपुर, अलावलपुर, रामपुर रायघटी, कबूलपुरी, फतवा, खानपुर-ब्रह्मपुर, बाक्करपुर, जसपुर रणजीतपुर समेत एक दर्जन से अधिक गांवों में शुक्रवार रात करीब तीन बजे बिजली गुल हो गई। ग्रामीण धर्मवीर उर्फ छबीला, उस्मान, काकुल चौहान, कुलदीप चौहान, नगीना सिंह, डॉ. पवन सिंह, मनोज कश्यप, अर्जुन कश्यप, सुमित भाटी, प्रवीण भाटी, संजय कुमार, राहुल कुमार, पवन कुमार, सोमपाल आदि ग्रामीणों का कहना है कि शुक्रवार रात हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई थी, तभी बिजली चली गई। इससे बिजली के उपकरण नहीं चल पाए। बिजली गुल होने से घरों में पेयजल के लिए लगी मोटर भी नहीं चल पाई। इससे पानी की दिक्कत भी आई। ऊर्जा निगम की एसडीओ शिल्पी सैनी का कहना है कि बिजली लाइन पर कार्य चल रहा है। इससे विद्युत आपूर्ति नहीं हो पाई थी। दोपहर बाद बिजली सप्लाई शुरू कर दी थी। संवाद