फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Police will give reward, photo of miscreants done publicly

Roorkee News: पुलिस देगी इनाम, बदमाशों का फोटो किया सरेआम

Sat, 10 Jun 2023 06:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 06:23 PM IST
विज्ञापन
Police will give reward, photo of miscreants done publicly
फोटो समाचार:
विज्ञापन


पुलिस ने बदमाशों की वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर की वायरल
लोगों से की शिनाख्त कर पकड़वाने की अपील, चार दिन पूर्व हुई थी लूट

संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की।
गणेशपुर में घर में घुसकर हथियारों के बल पर लूटपाट में शामिल तीन बदमाशों को पकड़वाने के लिए पुलिस ने आम जनता से अपील की है। साथ ही बदमाशों की पहचान करने वाले को इनाम देने की भी घोषणा पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से की है।

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गणेशपुर निवासी संदेश तोमर के घर बृहस्पतिवार की रात हथियारबंद तीन बदमाशों ने दो लाख की नकदी और लाखों की कीमत के जेवर लूट लिए थे। इस बीच बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला के सिर पर तमंचे के बट से हमला कर घायल कर दिया था। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया था। साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाली थी। जिसमें तीन बदमाश नजर आए थे। इस मामले में एसएसपी अजय सिंह और एसपी क्राइम रेखा यादव ने पीड़ित के घर पहुंचकर घटना की जानकारी ली थी। वहीं, अब पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए जनता का सहयोग मांगा है। पुलिस ने बदमाशों की वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की है। साथ ही बदमाशों की पहचान करने वाले को इनाम देने की घोषणा की है। उधर, पुलिस औद्योगिक क्षेत्र में अभियान चलाकर बदमाशों की तलाश कर रही है। साथ ही वेस्ट यूपी पुलिस से भी बदमाशों के बारे में जानकारी ले रही है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बदमाशों की सूचना देने वाले को इनाम दिया जाएगा। साथ ही सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed