फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   police seized gun, proceeding begin for cancellation of license

बंदूक जब्त, निरस्त होगा लाइसेंस

Fri, 15 Jul 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 15 Jul 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
police seized gun, proceeding begin for cancellation of license
बंदूक

 दूल्हे को जबरन घोड़ी से उतारे जाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी की लाइसेंसी बंदूक जब्त कर ली है। लाइसेंस निरस्त कराने की कार्रवाई भी की जा रही है। इसके साथ ही आरोपी की तलाश में उसके छिपने के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। हालांकि कोतवाली में पुलिस के सामने ही आरोपी पक्ष की ओर से दिनभर समझौते का प्रयास किया जाता रहा, लेकिन पीड़ित पक्ष ने समझौते से  साफ इनकार कर दिया। चर्चा है कि अनुसूचित जाति से होने के चलते दूल्हे का घोड़ी पर बैठना गांव के कुछ दबंग लोगों को नागवार गुजरा था। 

विज्ञापन


बुधवार रात को बेगमपुर बहादराबाद से गणेशपुर पहुंची बारात में गांव के कुछ दबंग युवकों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर दिया था। दबंगों ने गांव के बीच से दूल्हे के घोड़ी पर चढ़कर जाने और बैंडबाजे बजाते हुए बारात ले जाने पर आपत्ति जताते हुए दूल्हे को घोड़ी से नीचे उतारने का प्रयास भी किया। इसी बात पर मौके पर हंगामा हो गया और बारात रुक गई। बारातियों के विरोध करने पर हंगामा काट रहे युवकों ने बंदूक से दनादन फायर कर दहशत फैला दी।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी युवक फरार हो गए। इसपर पुलिस के पहरे में बारात निकाली गई। इस सिलसिले में दूल्हे की बहन शिखा  ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें विशाल नामक युवक को नामजद किया गया था। मामले की जांच कर रहे एसआई एसके चौहान ने बताया कि आरोपी विशाल की ओर से जिस बंदूक से फायरिंग की गई थी उसे जब्त कर लिया गया है। बंदूक उसके पिता अजब सिंह के नाम पर है। आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बंदूक का लाइसेंस निरस्त करने के लिए जिलाधिकारी हरिद्वार को रिपोर्ट भेजी जा रही है। आरोपी पक्ष के लोगों की ओर से कोतवाली में दिनभर पीड़ित पक्ष पर पुलिस के सामने ही समझौते के लिए दबाव बनाया गया, लेकिन पीड़ित पक्ष ने समझौते से साफ इनकार कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed