फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Police raid in mango orchard, 250 kg meat recovered

Roorkee News: आम के बाग में पुलिस का छापा, 250 किलो मांस बरामद

Mon, 06 Oct 2025 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Police raid in mango orchard, 250 kg meat recovered
भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम सिकरोढ़ा के पास एक आम के बाग में संरक्षित पशु के कटान की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर करीब 250 किलो प्रतिबंधित मांस और कटान के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन




पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम सिकरोढ़ा के पास स्थित एक आम के बाग में कुछ लोग पशु कटान कर रहे हैं। सूचना पर एसआई प्रदीप चौहान पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। वहां पांच अज्ञात व्यक्ति मांस की कटाई-छंटाई करते दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही आरोपी मौके पर मांस और उपकरण छोड़कर जंगल की ओर भाग गए। पुलिस टीम ने आरोपियों की घेराबंदी कर पीछा किया लेकिन वे भाग निकले।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने मौके से 250 किलो संरक्षित मांस, खाल, सिर, कुल्हाड़ी सहित अन्य उपकरण बरामद किए। एसआई प्रदीप चौहान ने बताया कि इस मामले में पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और उनकी पहचान के लिए आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed