{"_id":"62d2fd6abffc3b1dcf658ff4","slug":"police-flew-drones-in-roorkee-laksar-and-bhagwanpur-roorkee-news-drn417400097","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा की ड्रोन से की जा रही निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा की ड्रोन से की जा रही निगरानी
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा पर पुलिस की ओर जल, थल के अलावा आसमान से भी नजर रखी जा रही है। पुलिस ने आबादी बाहुल्य और हाईवे से गुजर रहे कांवड़ियों की ड्रोन से निगरानी शुरू कर दी है।
शनिवार को सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस ने गंगनहर किनारे, हाईवे पर ड्रोन से कांवड़ यात्रा की निगरानी की। वहीं, भगवानपुर में प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के नेतृत्व में मंडावर चेकपोस्ट, हाईवे पर ड्रोन आसमान में उड़ाकर कांवड़ यात्रा की निगरानी की गई। उधर, लक्सर में कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट और एसएसआई अंकुर शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने आबादी बाहुल्य व हाईवे पर चलने वाली कांवड़ यात्रा की ड्रोन से निगरानी की। साथ ही संदिग्धों पर नजर रखने के लिए चेकिंग अभियान चलाया।
मंगलौर में चौराहे पर रहेगी अधिक फोर्स
कस्बे में मंगलौर-लंढौरा रोड और हाईवे के चौराहे पर वाहनों का अधिक दबाव होता है। रुड़की, नारसन और लंढौरा की ओर से वाहनों की अधिक आवाजाही रहती है। ऐसे में यहां पर अक्सर जाम लगता है। इसे देखते हुए कांवड़ यात्रा में इस चौराहे पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।