फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   police didn't find any clue regarding lost baby

24 घंटे के बाद भी बच्ची का सुराग नहीं

Tue, 28 Jun 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 28 Jun 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
police didn't find any clue regarding lost baby
lost baby - फोटो : amarujala

घर के बाहर खेलते समय संदिग्ध हालात लापता हुई तीन साल की बच्ची का 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस मामले में अपहरण की आशंका जता रही है। पुलिस ने बच्ची के संबंध में कई लोगों से पूछताछ की है। वहीं बच्ची के लापता हो जाने से मां का रो-रोकर बुराहाल है। पिता और अन्य परिजन बच्ची की तलाश में इधर-उधर मारे-मारे फिर रहे हैं। 

विज्ञापन


डबल फाटक निवासी सुरेंद्र कुमार उर्फ सोनू की तीन वर्षीय बेटी गौरी सोमवार शाम को घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान वह लापता हो गई थी। परिजनों ने पहले मोहल्ले और आसपास बच्ची की तलाश की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका था। पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई थी। पुलिस ने सभी सार्वजनिक स्थलों पर तलाश की । साथ ही आसपास के सभी थानों को भी बच्ची के संबंध में सूचना फ्लैश कर दी गई थी। बच्ची को लापता हुए 24 घंटे से ज्यादा समय हो चुका है। लेकिन बच्ची का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया है। कोतवाली सिविल लाइंस पुलिस ने बच्ची की गुमशुदगी दर्ज कर ली है। लेकिन बच्ची के लापता होने को लेकर अब पुलिस को भी लगने लगा है कि मामला अपहरण का हो सकता है। 
विज्ञापन


पुलिस गुमशुदगी को अपहरण में तरमीम करने की तैयारी कर रही है। एसएसआई गोविंद कुमार ने बताया कि बच्ची की तलाश को हर संभव प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश के सभी थानों के साथ-साथ यूपी और दिल्ली आदि के थानों में भी बच्ची के लापता होने की सूचना जारी कर दी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


...कहीं बच्चा चोर गिरोह का तो हाथ नहीं
डबल फाटक से लापता हुई तीन साल की मासूम बच्ची गौरी की पुलिस और उसके परिजनों ने सभी संभावित स्थानों पर तलाश कर ली है। लेकिन बच्ची कहां गायब हो गई। इसका पता नहीं चल पा रहा है। बच्ची के लापता होने के मामलें अब बच्चा चोर गिरोह की ओर पुलिस की सुई घूम रही है। 


कलियर और हरिद्वार में बच्चा चोरी करने की घटनाएं हो चुकी हैं। पिछले दिनों तो एक महिला के हाथ से ही दो युवक बच्चे को छीनकर फरार हो गए थे। हालांकि इस मामले में गनीमत यह रही थी कि पुलिस ने न सिर्फ बच्चे को सही सलामत बरामद किया था बल्कि गिरोह से जुड़े सभी आरोपियों को भी पकड़ लिया था। यहां तक की बच्चे को खरीदने वाली महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। इससे पहले हरिद्वार में भी बच्चा चोरी की घटना हो चुकी है। उसमें भी पुलिस ने बच्चे को बरामद कर लिया था। बच्चा चोरी की इन घटनाओं को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि गौरी के लापता होने के मामले में बच्चा चोर गिरोह का हाथ हो सकता है। पुलिस ने इस दिशा में भी अपनी पड़ताल शुरू कर दी है। बच्चा चोर गिरोह में जिन लोगों के नाम सामने आए थे। अब पुलिस उनकी लोकेशन तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed