{"_id":"60fc58e88ebc3e584968a619","slug":"police-detectives-will-keep-an-eye-on-kanwar-yatra-roorkee-news-drn385452728","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा पर नजर रखेंगे मित्र पुलिस के %गुप्तचर%","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा पर नजर रखेंगे मित्र पुलिस के %गुप्तचर%
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। कांवड़ यात्रा स्थगित होने के बाद पुलिस की संपर्क मार्गों पर पैनी नजर है। बाहरी राज्य से कोई भी कांवड़ लेने के लिए संपर्क मार्ग से होकर हरिद्वार न पहुंचे, इसके लिए पुलिस ने अपने गुप्तचर तैनात किए हैं। संपर्क मार्गों पर गुप्तचर बाहरी राज्यों से आने वाले दो पहिया और चार पहिया वाहनों पर नजर रखेंगे। अगर कोई कांवड़ लेने के लिए संपर्क मार्ग से गुजरता दिखाई देता है तो गुप्तचर पुलिस को सूचना देंगे। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर तुरंत एक्शन लेगी।
कोरोना की तीसरी संभावित लहर को देखते हुए इस साल भी श्रावण मास में चलने वाली कांवड़ यात्रा स्थगित कर दी गई है। प्रदेश में कांवड़ यात्रा लेने आने वाले दूसरे राज्यों के लोगों पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई गई है। अगर कोई नियम का उल्लंघन करेगा तो पुलिस की ओर से कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बावजूद इसके आशंका जताई जा रही है कि दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, यूपी, पंजाब और अन्य राज्यों के लोग कांवड़ यात्रा लेने के लिए हरिद्वार की ओर रुख कर सकते हैं। इसे देखते हुए यूपी की सीमा से सटे सभी बॉर्डरों पर पुलिस की ओर से सख्ती बढ़ा दी गई है। अगर कोई कांवड़ लेने के लिए बॉर्डर से जिले की सीमा में घुसता है तो उसे वापस लौटाया जा रहा है। वहीं, पुलिस को आशंका है कि कई लोग बॉर्डर में घुसने के लिए संपर्क मार्गों का इस्तेमाल कर सकते हैं। संपर्क मार्गों पर पुलिस और अधिक गश्त नहीं हो सकती हैै। ऐसे में पुलिस की ओर से संपर्क मार्गों पर नजर रखने के लिए बॉर्डर से सटे गांवों में अपने गुप्तचर बनाए गए हैं। ये गुप्तचर संपर्क मार्गों पर नजर रखेंगे। ये किसी भी गतिविधि की जानकारी मिलने पर सूचना पुलिस को देंगे।
----------------
सभी के दर्ज किए गए मोबाइल नंबर
पुलिस ने संपर्क मार्गों पर नजर रखने के लिए करीब सौ से अधिक गुप्तचर बनाए हैं। इन सभी के पुलिस ने नाम, पता और मोबाइल नंबर डायरी में दर्ज किए हैं ताकि अगर किसी समय पुलिस को कोई जानकारी लेनी हो तो इनसे तुरंत संपर्क किया जा सके। वहीं, पुलिस ने सभी को अपने-अपने मोबाइल नंबर 24 घंटे ऑन रखने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
-----------------
सावन आज से, सीमाओं पर लगा अतिरिक्त सुरक्षा बल
रविवार को सावन का पहला दिन है। ऐसे में सीमाओं पर पुलिस की ओर से सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने सीमाओं पर शनिवार की शाम अतिरिक्त पुलिस बल भेजने के निर्देश दिए हैं। शाम को अतिरिक्त बल के जवान अपने ड्यूटी प्वाइंटों पर पहुंचे। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने बॉर्डर पर चल रही गतिविधियों की पल-पल की जानकारी देने के निर्देश अधीनस्थों को दिए हैं।
------------------
कांवड़ यात्रा स्थगित होने के बाद बाहरी राज्यों से कांवड़ लेने हरिद्वार आने पर पूरी तरह से पाबंदी है। सीमाओं पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। संपर्क मार्गों पर पुलिस ने अपने गुप्तचर बनाकर उनकी ड्यूटी लगाई है। संपर्क मार्गों पर
पर पुलिस को भी गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं।...सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस, एसएसपी