फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Plastic gas cylinders reached Roorkee

अब प्लास्टिक के सिलेंडर बताएंगे, कितनी बाकी है गैस

Tue, 21 Dec 2021 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
Plastic gas cylinders reached Roorkee
प्लास्टिक का सिलेंडर। - फोटो : ROORKEE
अब रुड़की में लोहे के वजनी गैस सिलिंडर से निजात मिलेगी। गैस एजेंसी पर अब प्लास्टिक के पांच किलो वजन के सिलिंडर मिलने लगे हैं। कोई भी व्यक्ति पुराने सिलिंडर के साथ जमा कराई गई सिक्योरिटी और प्लास्टिक के नए सिलिंडर की सिक्योरिटी के अंतर को जमा कराकर इसे हासिल कर सकते हैं। इस सिलिंडर की खास बात यह है कि यह पारदर्शी है और हर समय यह पता चलता रहेगा कि कितनी गैस बाकी है। दीपाली गैस एजेंसी पर 12 सिलिंडर पहुंच चुके हैं। एजेंसी स्वामी योगेंद्र पाल सिंह ने अपील की है कि अपने पुराने सिलिंडरों की सिक्योरिटी का अंतर जमा कराकर नए सिलिंडर से बदल लें। लोहे के सिलिंडर का वजन 15 से 17 किलो होता है जबकि प्लास्टिक के इस सिलिंडर का वजन मात्र पांच किलो है। इसमें 10 किलो गैस होती है।
विज्ञापन

इस तरह हासिल कर सकेंगे प्लास्टिक का सिलिंडर
दीपाली गैस एजेंसी स्वामी योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि प्लास्टिक के सिलिंडर की सिक्योरिटी 3350 है। ऐसे में पुराने सिलिंडर की जितनी भी सिक्योरिटी आपने जमा करा रखी है। उसे नए की सिक्योरिटी से घटाकर जमा कर सकते हैं। पुराने कनेक्शन पर ही यह सिलिंडर आपको मिल जाएगा और किसी नए कागजात की जरूरत नहीं पड़ेगी। लोहे के सिलिंडर में 14 किलो गैस आती थी, जबकि प्लास्टिक के सिलिंडर में 10 किलो गैस होगी। हालांकि गैस की कीमत पहले की तरह रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed