फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Pistols fired in the meeting, fired pistol at MD

बोर्ड बैठक में एमडी और सदस्यों के बीच मारपीट, हंगामा

Fri, 11 Jun 2021 11:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Pistols fired in the meeting, fired pistol at MD
मंगलौर। पश्चिमी किसान सेवा सहकारी समिति मंगलौर की बोर्ड बैठक में सदस्यों और प्रबंध निदेशक के बीच जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि हंगामे के बीच एक सदस्य ने एमडी पर पिस्टल तान दी। बोर्ड बैठक में मौजूद अन्य सदस्यों ने किसी तरह पिस्टल छीनी। मारपीट में दोनों पक्षों के तीन लोगों को चोट आई है। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को पश्चिमी किसान सेवा सहकारी समिति की बोर्ड बैठक बुलाई गई थी। बैठक शुरू हुई तो प्रबंध निदेशक नरेंद्र कुमार ने प्रस्ताव पढ़कर सुनाना शुरू किया। प्रस्ताव नंबर तीन में सदस्यों की सहमति से दो नाम दर्ज करने थे, लेकिन आरोप है कि प्रबंध निदेशक ने तीन नाम दर्ज कर दिए, जिसे लेकर सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान प्रबंध निदेशक ने समिति के सदस्यों के साथ गालीगलौज कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। इसे लेकर प्रबंध निदेशक और सदस्यों के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों की ओर से जमकर लात-घूंसे और कुर्सियां चलीं। प्रबंध निदेशक ने आरोप लगाया कि एक सदस्य जबरदस्ती प्रस्ताव पास कराने की जिद कर रहा था। विरोध करने पर उसने पिस्टल निकालकर तान दी। बैठक में उपस्थित अन्य सदस्यों ने उसके हाथ से पिस्टल छीनकर उनकी जान बचाई। वहीं, समिति के सदस्यों ने आरोप लगाया कि प्रबंध निदेशक ने गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी। साथ ही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग भी किया। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
नियुक्तियों को लेकर चल रहा विवाद
पश्चिमी किसान सेवा सहकारी समिति में पिछले वर्ष सात लोगों की नियुक्ति की गई थी, जिसको लेकर विवाद चला आ रहा है। किसान कई बार समिति कार्यालय पर प्रदर्शन भी कर चुके हैं। साथ ही किसान समिति के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक पर सांठगांठ कर नियुक्तियों को अवैध ठहराते रहे हैं। मामले की जांच भी चल रही है। इसी को लेकर समिति के सदस्यों, प्रबंध निदेशक और चेयरमैन के बीच विवाद चल रहा है, जो शुक्रवार को हुई बोर्ड बैठक में मारपीट तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed