फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   People want change in Uttarakhand: Manish

पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया डिप्टी सीएम सिसौदिया का स्वागत

Fri, 18 Dec 2020 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
People want change in Uttarakhand: Manish
रुड़की/मंगलौर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड दौरे पर आए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया का फूल मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने एकजुट होकर राज्य में आप की सरकार बनाने का संकल्प लिया और अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया का दोपहर करीब 12 बजे नारसन बॉर्डर पर स्वागत किया गया। इसके बाद उनका काफिला मंगलौर बस स्टैंड के पास पहुंचा, जहां पहले से इंतजार में खड़े कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। मंगलौर में संक्षिप्त कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने कहा कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार बनानी है और राज्य की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना है। उत्तराखंड की जनता भाजपा सरकार से छुटकारे के साथ बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी दिल्ली की तर्ज पर योजनाएं चलाकर जनता को उसका लाभ दिया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक अजमद उस्मानी ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए पार्टी की मजबूती के लिए हरसंभव काम किए जाने का भरोसा दिया। पार्टी के जिला कोआर्डिनेटर शाह वकार चिश्ती ने कहा कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी ही तीसरा विकल्प है और जनता इस बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने जा रही है। इस अवसर पर संजय तिवारी, गौहर इकबाल, अकबर अली, नूर हसन, नरेंद्र कर्णवाल, अंबरीश गुप्ता और काजी फहीम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं रुड़की में शताब्दी द्वार पर पहुंचने पर सेक्टर प्रभारी दुष्यंत महारथी के नेतृत्व में ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। इसके बाद काफिला नेशनल हाईवे से होता हुआ ग्राम बढेरी राजपूतान पहुंचा, जहां सेक्टर प्रभारी महक सिंह सैनी एवं विधानसभा प्रभारी ब्रह्म सिंह धीमान के नेतृत्व में चार पांच सौ कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी राजीव चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर, प्रदेश पूर्व अध्यक्ष नवीन प्रशाली, विधायक जंगपुरा दिल्ली प्रवीण कुमार, राव नसीम, जोन प्रभारी अजीत पाल सिंह, जोन प्रभारी हरिद्वार चंद बोहरा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सारिक अफरोज, अनिल कश्यप, जितेंद्र मलिक, मुन्ना लाल, शाहरुख, तनवीर, दिनेश धीमान, रेनू कश्यप, मोहम्मद शौकीन, विजयपाल सैनी, वेदपाल सैनी, नाथीराम सैनी, मोनू राम और नरेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
मायूस होकर लौटे पार्टी कार्यकर्ता
मंगलौर। बस स्टैंड पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया का आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया। तय कार्यक्रम से करीब एक घंटा देरी से पहुंचे मनीष सिसौदिया ने गाड़ी में कुछ मिनट के लिए संक्षेप संबोधन किया और फिर काफिला रवाना हो गया। इससे करीब 11 बजे से उनके आने का इंतजार कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को निराशा हुई। कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि उपमुख्यमंत्री सिसौदिया कुछ देर रुककर अपनी बातें कहेंगे।
रुड़की में आप को है कद्दावर नेता की दरकार
अभी तक आप में नहीं शामिल हुए हैं बड़े चेहरे
भाजपा और कांग्रेस दोनों में सेंधमारी करेगी आप
संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की। बाजार में खरीदारी करते समय अधिक से अधिक विकल्प चाहने वाले उपभोक्ता की ही तरह मतदाता भी अधिक से अधिक पार्टियों के विकल्प चाहता है, लेकिन अभी तक उत्तराखंड की बात करें तो यहां भाजपा और कांग्रेस के अलावा कोई तीसरा मजबूत विकल्प लोगों को नहीं मिल पाया है। अब जिस तरह से आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड की तरफ रुझान दिखाया है और आप कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ रही है। उससे माना जा रहा है कि आप एक नए विकल्प के रूप में उभर सकती है, लेकिन इसके लिए पार्टी को कद्दावर चेहरे की दरकार है, जो फिलहाल कहीं दिखाई नहीं दे रहा है।
क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के चुनावी धरातल की बात करें तो 2014 में पूर्व डीजीपी कंचन चौधरी भट्टाचार्य हरिद्वार सीट से चुनाव लड़ी थीं। शुरुआती दौर में एक बार यह भी लगने लगा था कि आप आखिर में एक खास तबके को अपनी ओर खींचने में कामयाब रहेगी, लेकिन कई राष्ट्रवादी मुद्दों के चलते धीरे-धीरे चुनाव भाजपा और कांग्रेस में सिमट गया। चुनाव परिणाम में भट्टाचार्य को हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र की अधिकांश विधानसभा क्षेत्रों में दो से तीन हजार के औसत से वोट मिले, जो काफी कम थे। अब इस बार 2022 के विधानसभा चुनाव में फिर से आम आदमी पार्टी चर्चाओं में आने लगी है। रुड़की विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो कुछ महीनों से पार्टी कार्यकर्ताओं में सक्रियता बढ़ी है। जब से सीएम केजरीवाल ने उत्तराखंड में शिद्दत के साथ चुनाव में उतरने की घोषणा की है, तब से कार्यकर्ताओं का उत्साह दिनोंदिन बढ़ रहा है। अभी तक रुड़की में पार्टी के पास कर्मठ और मेहनतकश कार्यकर्ता तो जुड़ रहे हैं, लेकिन असरदार चेहरा अभी सामने नहीं आया है। जानकारों के अनुसार चुनाव आते-आते कई बड़े चेहरे पार्टी का दामन थाम सकते हैं।
खुफिया विभाग से भी मांगा जा रहा इनपुट
आम आदमी की ताकत बढ़ रही है या नहीं, इसे लेकर भाजपा-कांग्रेस जानकारी जुटा रही हैं। बताया जा रहा है कि देहरादून में आप कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ी है। इसके बाद से देहरादून में सत्ता और विपक्ष में बैठे आला नेताओं ने हरिद्वार रुड़की समेत अन्य विधानसभाओं से इनपुट जुटाना शुरू कर दिया है। यही नहीं, बताया जा रहा है कि खुफिया विभाग से भी हरिद्वार जिले में विधानसभावार इनपुट जुटाया जा रहा है।

ऐन मौके पर भाजपा और कांग्रेस के बागी थाम सकते हैं दामन
फिलहाल पार्टी के बड़े नेता आप की हवा को भांपने में जुटे हैं। चुनाव आते-आते पार्टी के प्रति मतदाताओं का रुझान कितना होगा। इसे लेकर फिलहाल असमंजस बना है। यही कारण है कि अभी कोई बड़ा चेहरा स्पष्ट तौर पर पार्टी में शामिल नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि इस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस से टिकट कटने पर कई बागी आप की शरण में जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed