फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   People had to face six hours power cut

तकनीकी खराबी से 400 केवीए का ट्रांसफार्मर ठप

Sun, 27 Jun 2021 11:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
People had to face six hours power cut
रुड़की। तकनीकी खराबी आने से मच्छी मोहल्ला इमलीरोड पर रखा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर ठप हो गया। ऐसे में इस ट्रांसफार्मर से जुड़े 120 उपभोक्ताओं को करीब छह घंटे की बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। रात करीब 12 बजे ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने खराब ट्रांसफार्मर को बदलकर नया ट्रांसफार्मर रखा। इसके बाद सप्लाई शुरू हो पाई।
विज्ञापन

नगर के मच्छी मोहल्ला इमलीरोड पर शाम करीब छह बजे बिजली गुल हो गई। करीब एक घंटे तक बिजली नहीं आने पर लोगों ने ऊर्जा निगम के एसडीओ को फोन कर बिजली कटौती की जानकारी दी। इसके बाद एसडीओ ने कर्मचारी को मौके पर भेजकर बिजली की समस्या चेक कराई तो पता चला कि क्षेत्र में रखा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो गया है। इस दौरान ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने ट्रांसफार्मर बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी। हालांकि इस दौरान बिजली नहीं आने से इस ट्रांसफार्मर से जुडे़ करीब 120 उपभोक्ताओं को गर्मी का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी में लोगों को सड़कों पर ही टहलना पड़ा। वहीं करीब 12 बजे ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली सप्लाई शुरू की गई। एसडीओ ओमपाल का कहना कि ट्रांसफार्मर को बदलकर रात में ही बिजली सप्लाई शुरू कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed