फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   People are with BJP wholeheartedly: Pasi

60 पार आंकड़े को छूने के लिए रुड़की से निकली विजय संकल्प यात्रा

Sun, 19 Dec 2021 08:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 08:54 PM IST
विज्ञापन
People are with BJP wholeheartedly: Pasi
रुड़की में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा में शामिल रानी लक्ष्मीबाई की झांकी व महिला मोर्चा के कार्? - फोटो : ROORKEE
भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प यात्रा का रुड़की पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। यात्रा में जहां महिलाएं गाजे-बाजे के साथ घोड़े पर सवार दिखीं को वहीं ऊंट पर सवार होकर आगे चल रहे कार्यकर्ता आकर्षण का केंद्र रहे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि जनता में जो जोश देखने को मिल रहा है, उससे यह साफ है कि इस बार भाजपा प्रदेश में 60 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

रुड़की में शाम करीब सात बीटी गंज से भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा मेन बाजार होते सिविल लाइंस से निकलकर महाराणा प्रताप चौक पर संपन्न हुई। इस मौके पर पूर्व सांसद बलराज पासी ने कहा कि भाजपा इस बार 60 से अधिक सीट लेकर आएगी। जनता पूरे तन-मन से भाजपा के साथ है। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि विजय संकल्प यात्रा में उमड़ रही भारी भीड़ बता रही है कि संगठन कार्यकर्ताओं और जनता में पार्टी के लिए पूरा उत्साह है। जनता इस चुनाव में भाजपा को 60 से अधिक सीटें दिलाने के लिए तत्पर है। विजय संकल्प यात्रा का जगह-जगह फूल मालाओं और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

रैली में गढ़वाल संयोजक वीरेंद्र बिष्ट, ओबीसी आयोग की अध्यक्ष डॉ. कल्पना सैनी, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, यात्रा संयोजक विधायक प्रदीप बत्रा, प्रवीण संधू, अभिषेक चंद्रा, प्रद्युम्न सिंह पोसवाल, पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन, ललित मोहन अग्रवाल, डॉक्टर प्रदीप त्यागी, महेंद्र काला, नरेश शर्मा, बृजेश त्यागी, चंद्रप्रकाश बाटा, डॉ. बीएल अग्रवाल, एडवोकेट अरविंद गौतम, डॉक्टर अनिल शर्मा, पंकज नंदा, योगेश सिंघल, श्याम भारद्वाज, प्रदीप अग्रवाल, प्रवीण सिंह, डॉक्टर अशोक आर्य, मधु जैन, संतोष अरोरा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed