{"_id":"61b60e777f02ba2a8e76d273","slug":"pcb-gave-notice-to-the-pharmaceutical-factory-roorkee-news-drn398564729","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने दवा फैक्ट्री का किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने दवा फैक्ट्री का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पी पर्यावरण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने बहादरपुर खादर की दवा फैक्टरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि फैक्टरी प्रबंधन ने प्रदूषण बोर्ड के लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराया है। फैक्टरी का प्रदूषित पानी भी बिना ट्रीटमेंट के बाहर निकाला जा रहा था। जांच रिपोर्ट के आधार पर बोर्ड के सदस्य सचिव ने प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
लक्सर के बहादरपुर खादर गांव में लाइफ लॉर्ड के नाम से दवा बनाने वाली फैक्टरी स्थित है। बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी सुभाष पंवार व पर्यावरण अभियंता एसपी सिंह की दो सदस्यीय टीम ने हाल ही में फैक्टरी पहुंचकर निरीक्षण किया था। निरीक्षण में पता चला कि फैक्टरी ने पीसीबी से पूर्व में हवा व पानी के लिए जो लाइसेंस लिया था वह 31 मार्च 2019 को समाप्त हो चुका है। इसका नवीनीकरण नहीं कराया गया है। फैक्टरी में प्रदूषित पानी को शुद्ध करने के लिए ईटीपी व एसटीपी प्लांट भी नहीं लगाया गया था। प्रदूषित पानी सीधे आसपास के खेतों में डाला जा रहा था। इसके बाद टीम ने निरीक्षण की रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेज दी थी। निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर पीसीबी के सचिव सदस्य एसपी सुबुद्धि ने फैक्टरी प्रबंधन को नोटिस जारी कर उन पर 197500 रुपये का जुर्माना लगाया है। नोटिस में 30 दिन के भीतर संतोषजनक स्पष्टीकरण न देने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।