फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Passenger injured due to stone pelting in moving train

चलती ट्रेन में पत्थर लगने से यात्री गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

Tue, 11 Jan 2022 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
Passenger injured due to stone pelting in moving train
लक्सर में ट्रेन में पत्थर लगने से घायल हुए युवक को उपचार के लिए ले जाते आरपीएफ व जीआरपी के जवान। - फोटो : ROORKEE
देहरादून-गोरखपुर ट्रेन में सफर कर रहे यात्री को हरिद्वार से ट्रेन चलने के बाद पत्थर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ ने घायल यात्री को लक्सर रेलवे स्टेशन पर उतारकर 108 की मदद से अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

घायल यात्री अमित कुमार (23) ने जीआरपी और आरपीएफ को बताया कि वह उत्तर प्रदेश के रतनपुर काटतारा मधुबन जनपद मऊ का रहने वाला है। उनका ट्रेन में रिजर्वेशन एस 6 सीट 53 था। मंगलवार को वह देहरादून से गोरखपुर जाने वाली 15006 गोरखपुर ट्रेन से अपने घर वापस जा रहे थे। जैसे ही ट्रेन हरिद्वार से रवाना हुई वैसे ही अज्ञात ने कोच में पत्थर मार दिया। पत्थर उनके सिर पर जा लगा। मामले की सूचना टीटी द्वारा कंट्रोल मुरादाबाद को दी गई। सूचना मिलते ही मुरादाबाद कंट्रोल द्वारा लक्सर जीआरपी और आरपीएफ को मामले से अवगत कराया। ट्रेन आने से पहले ही जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंच गई। उन्होंने यात्री को लक्सर रेलवे स्टेशन पर उतार। जीआरपी थाना प्रभारी प्रदीप राठौर ने बताया कि यात्री को 108 की मदद से अस्पताल भिजवाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed