{"_id":"60da0e5b8ebc3eccc6199195","slug":"panchayat-elections-voter-list-reached-village-stir-intensified-roorkee-news-drn382949036","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: गांव पहुंची वोटर लिस्ट, तेज हुई हलचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: गांव पहुंची वोटर लिस्ट, तेज हुई हलचल
विज्ञापन
एक ओर जहां प्रधानों का कार्यकाल खत्म होते ही गांव-गांव में चुनावी माहौल जमने लगा है तो वहीं दूसरी ओर प्रशासन ने भी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी हैं। सोमवार को गांवों में आपत्ति दर्ज कराने के लिए वोटर लिस्ट पहुंची तो चुनावी हलचल मच गई। किसी ने वोटर लिस्ट में दर्ज नामों में त्रुटि की तो किसी ने नाम गायब होने की शिकायत शुरू कर दी। ग्रामीण पांच जुलाई तक आपत्ति और दावों के लिए फार्म भर सकते हैं। इसके बाद आपत्तियों का निस्तारण कर वोटर लिस्ट के अंतिम प्रकाशन का काम शुरू हो जाएगा।
गौरतलब है कि ग्राम पंचायतों का कार्यकाल मार्च में पूरा होने के बाद निवर्तमान ग्राम प्रधानों के बस्ते रखवा लिए गए थे। इसके बाद से गांवों में प्रशासक ही विभिन्न कार्यों को देख रहे हैं। चुनाव आयोग के निर्देश पर प्रशासन की ओर से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हालांकि, अभी तारीख घोषित नहीं हुई है, लेकिन जिस तेजी से तैयारियां की जा रही हैं, उम्मीद है कि जल्द ही तिथि घोषित हो जाएगी। इसी के तहत गांवों में चुनावी पारा भी तेजी से बढ़ता रहा है। सोमवार को ब्लॉक प्रशासन की ओर से चुनाव के मद्देनजर तैयार की गई वोटर लिस्ट गांवों में भेजी गई। लिस्ट के पंचायत भवन पर चस्पा होते ही ग्रामीणों ने अपने-अपने नाम देखने शुरू कर दिए। कुछ ग्रामीणों ने वोटर लिस्ट से नाम गायब होने का आरोप लगाया तो किसी ने नाम गलत दर्ज करने की बात कही। एडीओ पंचायत बिजेंद्र सैनी ने बताया कि वोटर लिस्ट तैयार करने के बाद ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को सौंप दी गई है। सोमवार को वोटर लिस्ट पंचायत भवन में चस्पा कर दी गई है। किसी भी ग्रामीण को वोटर लिस्ट पर आपत्ति हो तो निर्धारित प्रपत्र पर पांच जुलाई तक आपत्ति और दावे दर्ज करा सकता है। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।